देश में 11 दिन में लगाई गईं 10 करोड़ डोज, कोरोना के सक्रिय मामलों में इजाफा.

देश में 11 दिन में लगाई गईं 10 करोड़ डोज, कोरोना के सक्रिय मामलों में इजाफा.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत नित नए आयाम हासिल कर रहा है। टीकाकरण की रफ्तार ऐसी है कि कई देशों की पूरी आबादी के बराबर प्रतिदिन टीके लगाए जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को 2.50 करोड़ डोज लगाई गई हैं। अब तक 80 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 60,03,94,452 करोड़ पहली और 20,29,80,695 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक शनिवार को 85.2 लाख से ज्‍यादा डोज लगाई गईं।

कोरोना की स्थिति

  • 24 घंटे में नए मामले 35,662
  • कुल सक्रिय मामले 3,40,639
  • 24 घंटे में टीकाकरण 2.50 करोड़
  • कुल टीकाकरण 80.09 करोड़

ऐसे बढ़ता गया सुरक्षा का दायरा

देश में 80 करोड़ डोज लगाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी और इसे विश्व के इतिहास में सुनहरा अध्याय बताया। आंकड़ों के मुताबिक आखिरी की 10 करोड़ डोज लगाने में मात्र 11 दिन का समय लगा, जबकि 60 से 70 करोड़ डोज के आंकड़े तक पहुंचने में 13 दिन लगे थे। शुरू की 10 करोड़ डोज 85 दिन में दी गई थीं।

कोरोना संक्रमण के 35 हजार नए मामले मिले

एक तरफ टीकाकरण की रफ्तार तेज हो रही है तो संक्रमण की गति थम रही है। अगर केरल को छोड़ दें तो पूरे देश में कोरोना संक्रमण के हालात फिलहाल पूरी तरह से काबू में नजर आते हैं। केरल में ही स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 35 हजार से कुछ ज्यादा नए मामले मिले हैं, जिनमें से अकेले केरल से ही 19 हजार से अधिक केस हैं। इस दौरान कुल 281 मौतें हुई हैं, इसमें भी सबसे ज्यादा संख्या 143 केरल से ही है।

सक्रिय मामलों में डेढ़ हजार की वृद्धि

इस दौरान सक्रिय मामलों में डेढ़ हजार से अधिक की वृद्धि हुई है और एक्टिव केस 3,40,639 हो गए हैं जो कुल मामलों का 1.02 फीसद है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे बनी हुई है।

राज्‍यों के पास 6.02 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की अब तक 80 करोड़ खुराक दी गई हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके की अब तक 78 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार ने बताया कि जल्‍द ही 33 लाख से अधिक अन्य खुराक भी राज्‍यों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 6.02 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में भारत में 30,773 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही 309 नए लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं लगातार मरीज कोरोना को मात भी दे रहे हैं। नए 38,945 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

 देश में कोरोना के सक्रिय मामले के साथ ठीक होने वालों की संख्या

नए मामलों के दर्ज होने के साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,32,158 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 3,34,48,163 तक पहुंच गई है। जानलेवा कोरोना वायरस से अबतक देश में 4,44,838 लोगों की जान गई है। जिस तेजी से मामले दर्ज हो रहे हैं उसी तेजी से कोरोना के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अबतक देश में 3,26,71,167 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना से लड़ने के लिए देश में टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। देश में कुल 80,43,72,331 लोगों को टीका लग चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में 85,42,732 लोगों को टीका लगा है।

देश में केरल राज्य की कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां से सबसे ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। हालांकि, केरल में शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और संक्रमण के 19,352 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 लाख 88 हजार 840 हो गई। वहीं 143 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 23,439 हो गई। बता दें कि शुक्रवार को संक्रमण के 23,260 नए मामले यहां पर दर्ज हुए थे।

दुनिया में कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 8वें स्थान पर है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!