छपरा की खबरें :  सरकारी कार्य में बाधा और झड़प में डोरीगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार  

 

छपरा की खबरें :  सरकारी कार्य में बाधा और झड़प में डोरीगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सारण जिला के  डोरीगंज बाजार के आगे जगदीशपुर गाँव के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के द्वारा धक्का लगने से मृत्यु हो गई। जिसको लेकर सैकड़ों व्यक्तियों द्वारा छपरा-पटना को मुख्य मार्ग को पुर्णरूप से बाधित कर दिया गया था एवं आगजनी की जा रही थी। जिसे समझाने गयी पुलिस टीम पर उनके द्वारा लाठी-डंडे एवं लोहे को रड से हमला कर घायल कर दिया गया। जिस संदर्भ में डोरीगंज थाना कांड सं0-271/24, दिनांक-23.10.24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड के 02 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. लकचंद नट, पिता-बाधा नट, साकिन-इस्माइलपुर, थाना-डोरीगंज, जिला- सारण।
2. दुलारचंद नट, पिता…. साकिन इस्माइलपुर, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-
थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।

 

सरकारी कार्य में बाधा और झड़प के 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, दिघवारा पुलिस की कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

 

दिघवारा थाना अंतर्गत चकनूर सैदपुर क्षेत्र में हुए विवाद में संलिप्त 01 व्यक्ति को थाना पर पूछ-ताछ के लिए लाने के उपरांत 60-70 उग्र व्यक्तियों द्वारा पुलिस से हाथापाई एवं झड़प की गयी थी। जिस संबंध में दिघवारा थाना कांड सं0- 79/25, दिनांक- 15.03.25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. हरेन्द्र सिंह, पिता- स्व० सुरज सिंह, साकिन- आमी, थाना- दिघवारा, जिला- सारण।

2. सोनू कुमार, पिता-स्व० जगलाल महतो, साकिन-मीरपुर भुआल, थाना-दिघवारा, जिला-सारण।

3. राधा कृष्ण, पिता- स्व० जगलाल महतो, साकिन-मीरपुर भुआल, थाना-दिघवारा, जिला-सारण।

4. श्यामलाल पासवान, पिता-स्व० रामुन पासवान, साकिन राईपट्टी, थाना-दिघवारा, जिला-सारण।

> गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र सिंह का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-

1. अवतारनगर थाना कांड संख्या- 278/21, दिनांक 11.10.21, धारा 341/323/324/325

/307/379/504/506/34 भा०द०वि० ।

2. अवतारनगर थाना कांड संख्या- 36/17, दिनांक 30.03.17, धारा 447/148/149/341

/323/324/307/354/379/506 भा०द०वि०
> गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-
1. दिघवारा थाना काण्ड सं0- 262/22, दिनांक- 10.08.22, धारा- 341/323/324/379/504 /506/34 भा०द०वि० ।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
:-थानाध्यक्ष, दिघवारा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।

यह भी पढ़े

मुंगेर में पुलिस टीम पर हमला के बाद  पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 24 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मऊगंज घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी

वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा “त्रिभाषा सूत्र और भाषाई विवाद” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

औरंगजेब की कब्र नहीं हटी तो…,पुलिस हुई सतर्क

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ बिल पर लोगों को भ्रमित कर रही है- जगदंबिका पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!