चिरांद भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में से एक हैं : अश्विनी कुमार चौबे

चिरांद भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में से एक हैं : अश्विनी कुमार चौबे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

चिरांद में गंगा महा आरती में दर्जनों नेताओं एवं हजारों की भीड़ ने एतिहास रचा
भारत के तीन नदियों के प्रत्यक्ष संगम के कारण यह क्षेत्र परम् तीर्थ है

यह ऋषि श्रृंगी की तपस्थली होने के कारण राम ,लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र के साथ आये थे

श्रीनारद मीडिया,मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):


गंगा सरयू और सोन नदी के संगम स्थित चिरांद में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 15 जून बुधवार को गंगा महाआरती व गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह का भव्य आयोजन हुआ। बंगाली बाबा घाट पर आयोजित इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चैबे ने किया। चिरांद विकास परिशद व गंगा समग्र के तत्वावधान में यह 14 वां समारोह था। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा, राष्ट्रीय विचारक व राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह उपाख्य लल्लू बाबू ने की। चिरांद विकास परिषद के संरक्षक व मार्गदर्शक के रूप में लक्ष्मणकिलाधीश अयोध्या के महंत श्री मैथिली रमन शरण जी महाराज एवं महंत श्रीकृष्णगिरी उपाख्या नागा बाबा भी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सारण के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम लाल शर्मा उपस्थित थे।

समारोह का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चैबे ने कहा कि चिरांद भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में से एक है। भारत के तीन नदियों के प्रत्यक्ष संगम के कारण यह क्षेत्र परम तीर्थ है जिसका जिक्र रामायण, रामचरित मानस व कई पुराणों में मिलता है। ऋषि श्रृंगी की तपस्थली होने के कारण यह क्षेत्र राम के आविर्भाव से भी जुड़ा है इसी लिए सिद्धाश्रम बक्सर जाने के क्रम में श्रीराम व लक्ष्मण अपने गुरू विश्वामित्र के साथ यहां आए थे। इस प्रकार यह स्थान रामायण सर्किट की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस स्थान को रामायण परिपथ में शामिल कराया जाएगा ताकि इसे विकसित करने में सहयोग हो।


बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण स्थल को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पहल शुरू हुई है। इसी वर्ष कार्तिक मास में गंगा स्नान के आसपास चिरांद महोत्सव का आयोजन कराने की सरकार की योजना है।

राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि चिरांद जैसे स्थल भारत की प्राचीन संस्कृति की समृद्धि के प्रमाण हैं। गंगा, सरयू व सोन जैसी नदियां केवल हमारी श्रद्धा के केंद्र ही नहीं बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के साथ अनुकूलता वाले विकास की जीवन पद्धति के प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थल हमारे प्रेरणा के केंद्र हैं।

समारोह में संरक्षक की भूमिका में उपस्थ्ति श्रीलक्ष्मण किलाधीश अयोध्या व चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर के महंत श्री मैथिलीशरण जी महाराज ने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयाग जैसे भारत के तीर्थाे जैसा ही यह तीर्थ भी महत्वपूर्ण व पूण्य फल प्रदान करने वाली है। इस तीर्थ को जागरित करने का प्रयास अब दिखेगा।
विशिष्ट अतिथि व पूर्व मंत्री डा. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस स्थल को विकसित करना हमारे जीवन का एक लक्ष्य है।
चिरांद विकास परिषद के सचि श्रीराम तिवारी ने परिषद की ओर से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं अध्यक्ष श्री कृष्णकांत ओझा ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अकेल 35 हजार पौघा लगाने वाले दशरथ राय, कैंसर के भारत प्रसिद्ध चिकित्सक व पटना एम्स के कैंसर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. जगजीत पांडेय, नेत्र राग विशेषज्ञ डॉ.एस.के.पांडेय, दर्शनशास्त्र के प्रख्यात विद्वान डा. किस्मत कुमार सिंह, अखिलेश्वर पाठक,विनोद सिंह, डॉ.किसमत सिंह, अशोक कुमार, राजकिशोर सिंह,अरूण कुमार सिंह (पूर्व प्राचार्य) चिरांद रत्न सम्मान एवं दानी राजा मोरध्वज दिया गया।


स्थानीय कलाकारों द्वारा सारण गाथा प्रस्तुत किया गया। प्रख्यात कलाकार धनंजय मिश्र व उनकी टोली ने सारण के गौरवशाली इतिहास को संगीत, नृत्य व भाव अभिनय के माध्यम से जीवंत प्रस्तुति दी।
ठस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष सारण श्री रामदयाल शर्मा, धर्म जागरण समन्वय बिहार झारखंड क्षेत्र संगठन मंत्री
श्री सूबेदार सिंह, रामबाबूराय, देवेश नाथ दिक्षित, डॉ. कुमारी किरण सिंह, अमरनाथ राय ,स्थानीय मुखिया लीला देवी आदि उपस्थित थी

इस अवसर पर लेक्ट्रॉनिक एवं प्रींट मीडिया के ब्यूरो चीफ एवं प्रभात खबर, दैनिक जागरण,आज, हिंदुस्तान,बदलता बिहार झारखंड न्यूज,आर.एस.न्यूज 24, ईटीवी भारत, न्यूज 11, हलचल न्यूज, न्यूज 18, छपरा टूडे आदि के संवाददाताओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को सफल बनाने में अभिजीत कुमार, जय राज पांडे, हरिमोहन कुमार, मुरली मनोहर तिवारी, रवि राज पांडे, श्याम बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, श्रीकांत पांडे, रामकुमार मिश्र, हरिद्वार सिंह, मनोज तिवारी, शारदा देवी, कुमार आनंद, बंटी पांडे, सुमनसाह, सुभाष महतो, राजू साह, ढोडा, विजय राय, जूही राय, सुमन सिंह, राधेश्याम चैधरी, जय दिनेश पांडे, राज किशोर प्रसाद चैरसिया, रणजीत कुमार सिंह, बिपिन बिहारी रमन, अतुल कुमार सिंह,रूपेश कुमार सिंह उर्फ छोटे,सुशील कुमार पांडे, रविकांत सिंह, रासेश्वर सिंह, डॉक्टर कुमारी किरण सिंह, जी विजय जी, श्री राम तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

 

यह भी पढ़े

मशरक, पानापुर, इसुआपुर और उसरी में 19 जून तक बंद रहेंगी विधुत आपूर्ति

 गुजरात में  हुए क्रेन दुर्घटना में मशरक के युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

मशरक की खबरें :  बाइक सवार   नीलगाय से टक्कराया तीन घायल

मशरक में बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम

महम्‍मदपुर में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!