अगले छह दिनों तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी–भारतीय मौसम विभाग.

अगले छह दिनों तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी–भारतीय मौसम विभाग.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 जून तक भारी बारिश की गतिविधि बने रहने की भविष्यवाणी की है। आइएमडी ने इन राज्यों के लिए 17 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय के कई स्थानों पर पहले से ही भारी बारिश हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट के अलावा आइएमडी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 17 जून तक आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की है संभावना

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम को गरज और तेज हवाओं की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली में बादल छा रहे थे।

रविवार तक दिल्ली का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान

आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पुरवाई की भविष्यवाणी की गई है, जिससे गर्मी कम रहने की संभावना है। इसके साथ ही आइएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।

jagran

बिहार के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट

दक्षिण- पश्चिम मानसून का प्रभाव बिहार में दिखने लगा है। बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में बारिश हुई है। सुपौल जिले के भीमनगर में सर्वाधिक बारिश 48.4 मिमी बारिश हुई। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान मानसून का असर दिखने लगेगा। इसके प्रभाव से पटना समेत पूरे प्रदेश में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

झारखंड के इन जिलों में होगी तेज बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया गया है। राज्य के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि रांची सहित लोहरदगा, लातेहार जिले में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमिटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि रांची के लोगों को तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!