बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा

बिहार में सर्द पछुआ हवा का असर, गिर सकता है पारा

तेज पछुआ हवा ने धूप का तेवर किया मंद, बढ़ी कनकनी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 बिहार में ठंड के तेवर ढीले पड़े हुए हैं। सिर्फ सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप के कारण सर्दी से राहत बनी हुई है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे नहीं है। हालांकि प्रदेश में सर्द हवाओं का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर भारत का मौसम ट्रांजिशन फेज में है। जिसका मतलब है कि ठंड धीर-धीरे कम जरूर हो रही है, लेकिन अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है। जब तक जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है, तब तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का बिहार के मौसम पर असर

बिहार में फिलहाल हल्की सर्दी पड़ रही है। लेकिन पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण यहां सर्द हवाएं बह रही हैं। जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला प्रमुख सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होती है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है।

इसके कारण सर्द हवाएं चलती हैं और तापमान में भी गिरावट होती है। फिलहाल फरवरी के पहले सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिसके कारण हो रही बारिश-बर्फबारी का असर उत्तर भारत के साथ ही बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी नजर आ सकता है।

बिहार में फरवरी महीने में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने वाला है. अभी भी सुबह और शाम के वक्त कनकनी महसूस हो रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जताया गया है कि अगले तीन दिनों तक सर्द पछुआ हवा का असर रह सकता है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी. कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.

कितने डिग्री तक गिरेगा पारा?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज जिलों में ठंड को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. लेकिन पछुआ हवा की वजह से कनकनी बरकरार रहेगी. ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से तापमान में भी गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग की तरफ से संभावना जताई गई है कि तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत इस समय ट्रांजिशन फेज में है. फरवरी महीने में ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं होगा बल्कि धीरे-धीरे ठंड की विदाई होगी. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर बना हुआ है. इसी के असर से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!