Headlines

ट्रैक्टर के टक्कर से घायल लड़के की, पटना  में इलाज के दौरान मौत

ट्रैक्टर के टक्कर से घायल लड़के की, पटना  में इलाज के दौरान मौत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के सिउरी गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से घायल लड़के की इलाज के दौरान पटना के निजी क्लीनिक में मौत हो गई। मृतक सिउरी गांव निवासी स्व मंगरू राम का 12 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार हैं। घटना के बारे में बताया गया कि वह साइकिल से बाजार पर बाल कटवाने जा रहा था कि उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जहां निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दो भाईयों और एक बहन में छोटा है और आए एस पब्लिक स्कूल का छात्र हैं। ट्रैक्टर गांव के सनोज कुमार पिता मुन्नी लाल राय की बताई गई। मौत होते ही परिजनों ने शव को लेकर थाना चले आए जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, वहीं मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े

बदलू ब्रह्म बाबा के परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ

सीवान के सराय  पुलिस ने  32 ग्राम स्मैक बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

24 हत्याएं, 40 से अधिक क्रिमिनल केस… बिहार के बाप-बेटे की जोड़ी बेंगलुरु से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!