Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कोरोना की तेज रफ्तार, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार. - श्रीनारद मीडिया

कोरोना की तेज रफ्तार, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार.

कोरोना की तेज रफ्तार, मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद मंगलवार को नए मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले आए। इस दौरान 3,293 लोगों की मौत से देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख से अधिक हो गया। ऐसा पहली बार है जब कोरोना से इतनी तादाद में मौतें हुईं और नए मामले सामने आए। रात 12 बजे तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3.62 लाख से अधिक मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई। देश में फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 29,78,709 हो गए हैं। वहीं 3,293 मौतों से कुल मृतक संख्या 2,01,172 हो गई। इस दौरान 2,62,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक कुल 1,48,07,704 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

लोगों के ठीक होने की दर घटी 

इन नए मामलों के साथ लोगों के ठीक होने की दर घटकर 82.54 फीसद और मृत्यु दर 1.12 फीसद हो गई है। कोरोना ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसी तरह 23 अगस्त को 30 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। जबकि 19 अप्रैल तक देश में 1.50 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं।

16 लाख से अधिक नमूनों की जांच

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 26,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अकेले सोमवार को 16,58,700 नमूनों की जांच की गई।

दस राज्यों में हैं लगभग सत्तर फीसद मामले

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसद मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

बीते 24 घंटों में 3,285 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ से 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और राजस्थान में 121 लोगों की मौत हुई।

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 3,293 और लोगों की मौत होने से अब तक इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। इस दौरान 3.6 लाख से अधिक रिकार्डतोड़ नए मामले भी सामने आए। इन्हें मिलाकर अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई है। बीमारी से हुई मौतों के मामले में भारत, विश्व में तीसरे स्थान पर है।

दुनिया में अब 31.51 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 5.87 लाख मौतें अमेरिका और इसके बाद ब्राजील में 3.95 लाख मौतें हुई हैं। अगर संक्रमण के मामलों की बात की जाए तो अमेरिका के बाद भारत का स्थान है। अमेरिका में अब तक कुल 3.29 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1,48,17,371 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। देश में फिलहाल 29,78,709 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले, कुल मामलों का 16.55 फीसद हैं। मरने वालों की संख्या 2,01,187 हो गई है। कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 82.33 फीसद और मृत्युदर 1.12 फीसद हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पिछले साल सात अगस्त को 20 लीख के पार हुआ था। इसी तरह 50 लाख का आंकड़ा 16 सितंबर और एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर के पार हुआ था। जबकि 1.50 करोड़ का आंकड़ा इसी महीने की 19 तारीख को पार हुआ।

आइसीएमआर के अनुसार 27 अप्रैल तक देश में 28,27,03,789 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। अकेले मंगलवार को 17,23,912 की जांच की गई।

मौत के 78 फीसद हालिया मामले 10 राज्यों में

आंकड़ों के मुताबिक देश के जो राज्य कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं उनमें संक्रमण से मौतें भी ज्यादा हो रही हैं। मौतों के हालिया 78.53 फीसद मामले 10 राज्यों से सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। उसके बाद दिल्ली, उप्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश वे राज्य हैं जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना से मर रहे हैं।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

देश में 24 घंटों के दौरान जिन 3,293 लोगों ने जान गंवाई हैं उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 381, उप्र में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170, झारखंड ंमें 131, राजस्थान में 121 और पंजाब में 100 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी तरह अब तक हुई कुल 2,01,187 मौतों में सर्वाधिक 66,179 मौतों महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद 15,009 मौतें दिल्ली और 14,807 मौतें कर्नाटक में हुईं। सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 11,678 लोग इस बीमारी से प्राण गंवा चुके हैं।

देश में 14.78 करोड़ टीके लगाए गए

देश में 21,18,435 सत्रों के जरिये 14,78,27,367 लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। कुल 93,47,775 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली डोज और 61,06,237 स्वास्थ्य कर्मियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 1,22,21,975 कार्मिकों को पहली डोज और 65,26,378 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह 60 साल से अधिक उम्र के 5,10,85,677 लोगों को पहली डोज और 93,37,292 को दोनों डोज मिल चुकी हैं। 45 से 60 साल आयु वर्ग के 5,02,74,581 लोगों को पहली और 29,27,452 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। टीकाकरण के 102वें दिन (27 अप्रैल) को 25,56,182 लोगों को वैक्सीन दी गई।

ये भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!