दरवाजा खोलिए” बोलकर लाखों लूट ले गए अपराधी, बुजुर्ग दंपती ताकते रहे मुंह

दरवाजा खोलिए” बोलकर लाखों लूट ले गए अपराधी, बुजुर्ग दंपती ताकते रहे मुंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

शादी में गए थे घर के बाकी सदस्य

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक गुत्थी को सुलझाती भी नहीं की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अपराधियों ने बीते कुछ ही दिनों में राजधानी में हत्याओं और लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के पुस्तकालय लेन का है।

 

जहां एक घर में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।जानकारी अनुसार घर में केवल बुजुर्ग दंपती थे। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। दंपती के मुताबिक वो लोग सो रहे थे। इस दौरान दरवाजे को खटखटाते हुए आवाज आई खोलो… दंपती को लगा कि परिवार के सदस्य आए हैं।

इसके बाद जैसे ही दरवाजा खोला, करीब 7 की संख्या में लोग घर के अंदर घुस गए। सभी ने नकाब पहन रखा था। घर के सामान को फेंकते हुए दो बैग अपने साथ लेकर निकल गए।वहीं घटना कि सूचना मिलने के बाद सुबह में घर की छोटी बहू ज्योति सिंह पटना पहुंची। वो शादी में रिश्तेदार के यहां गई हुई थी।

ज्योति सिंह ने बताया कि घर के सारे सामान बिखेर दिया गया है। गोदरेज के दरवाजे को तोड़कर कैश और गहने को भी लूट लिया गया है। घर से करीब 35 हजार कैश और करीब 11 लाख की ज्वेलरी गायब है।घर में मौजूद बुजुर्ग वर्धमान सिंह ने बताया कि ‘हमलोग सोए हुए थे। रात करीब 2:30 बजे के करीब आवाज दिया गया कि खोलिए दरवाजा।

हमलोगों को लगा कि हमारे लड़के आए हैं, या कोई परिचित ही है। दरवाजा खोलते ही अज्ञात लोग घर के अंदर घुस गए। मैं घबरा गया। कुछ नहीं कर पाया। इसके बाद पूरे घर को खंगाल दिया गया। वे जमीन का दस्तावेज ढूंढ रहे थे। घटना के बाद कदमकुआं थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

पटना में मिले दो कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, किया गया होम आइसोलेट

छपरा में प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की हत्या, भईया के साली से करता था प्यार

मधेपुरा सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासाा, भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश, महिला सहित 9 गिरफ्तार

भगवद्गीता का जनमानस में महान् प्रभाव है – शिरीष भेडसगावकर

क्या बिहार का मौसम एक फिर एकबार करवट लेने जा रहा है?

दुबई ने दानिश इलेवन बड़हरिया को 57 रनों से हराया

बड़हरिया खानपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!