पहले लोगों ने घर छोड़ दिए थे, माफिया अब जेल के अंदर- PM मोदी.

पहले लोगों ने घर छोड़ दिए थे, माफिया अब जेल के अंदर- PM मोदी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पीएम मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर पीएम ने सीएम योगी की सरकार की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने कहा कि पहले उत्‍तर प्रदेश में डर का माहौल था। लोगों ने अपने घर तक छोड़ दिए थे। आज माफिया और अपराधी सलाखों के पीछे हैं। प्रधानमंत्री ने डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का उल्‍लेख करते हुए कहा पहले अलीगढ़ के ताले घर और दुकान की रक्षा करते थे, लेकिन अब 21 वीं सदी में अलीगढ़ में बनने वाले हथियार हिन्दुस्तान की सीमा की रक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं आज इस धरती के महान सपूत, कल्याण सिंह की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते। उन्‍होंने कहा कि यह दुर्भाग्‍य है कि राष्‍ट्रनायकों से देश की पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। 20 वीं सदी की उन गलतियों को 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

अलीगढ़ के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बार फिर सीएम योगी की सरकार की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां निवेश का माहौल बना है। प्रदेश में पहले परिवार अपराधियों के डर से घरों में कैद रहते थे। आज अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। एक समय में यहां गुंडों-माफियाओं की मनमानी थी। राजकाज भ्रष्‍टाचार के हवाले था। अब वसूली करने वाले पकड़े जा रहे हैं। योगी सरकार में गरीब की सुनवाई हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने थोड़ी देर पहले अलीगढ़ में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विश्‍वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्‍यास किया। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण को बड़ी उपलब्‍धि बताते हुए उन्‍होंने कहा कि आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत भारत में निर्मित हो रहे हैं। भारत दुनिया के एक बड़े रक्षा आयातक की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम रक्षा निर्यातक की छवि बनाने की तरफ़ बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने देश के नौजवानों का आह्वान किया कि जब भी उन्‍हें कोई मुश्किल नज़र आए तो वे राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह के जीवन और उनकी वीर गाथा से प्रेरणा लें।अपने संबोधन की शुरुआत में उन्‍होंने देशवासियों को राधाष्‍टमी की बधाई दी। कहा कि आज ब्रज क्षेत्र के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण दिन है। ब्रज के कण-कण में राधा जी हैं। कार्यक्रम में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड के बारे में दो संक्षिप्‍त डॉक्‍यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज राधाष्‍टमी के दिन ब्रज क्षेत्र को बड़ी सौगात मिल रही है। कार्यक्रम में राज्‍यपाल आंनदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

अलीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि आज राधाष्‍टमी के दिन ब्रज क्षेत्र को सौगात मिल रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने फरवरी 2018 में यूपी के पहले इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन स्वयं आकर किया था। आज उसी का परिणाम है कि यूपी में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। यूपी के 1.61 करोड़ नौजवानों को अपने ही गांव में, अपने ही जिले में रोज़गार और नौकरी मिल रही है।

राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए जमीन दी थी। एएमयू का रिकार्ड बताता है कि राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह ने 1929 में 1.221 हेक्‍टेयर (3.04 एकड़) जमीन दो रूपए सलाना दर से लीज पर दी थी। राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और मूसेपुर करीम जरौली की 92 एकड़ से अधिक जमीन पर बनेगी। इस यूनिवर्सिटी से अलीगढ़ क्षेत्र के करीब 395 कॉलेज संबद्ध होंगे।

मुरसान के राजा महेंद्र ने देश को आजादी दिलाने के लिए लगभग 34 साल देश से बाहर रहकर संघर्ष किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान राजा महेंद्र ने अफगानिस्तान में देश की पहली निर्वासित सरकार का गठन किया था। इस सरकार में वे राष्ट्रपति बनाए गए थे। राजा को आयरन पेशवा के नाम से भी जाना जाता था। देश आजाद होने की मुनादी होने पहले 1946 में महेंद्र प्रताप ने देश की धरती पर कदम रखा। कोलकाता में सरकार पटेल की बेटी ने उनका स्वागत किया था। अब 14 सिंतबर को पीएम नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ में उनके नाम पर स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने आ रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!