लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी को डालनी चाहिए मतदान की आहुति : डा. ए.सी. नागपाल 

लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी को डालनी चाहिए मतदान की आहुति : डा. ए.सी. नागपाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र,   :

कुरुक्षेत्र : सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डा. अमीर चंद नागपाल ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान आहुति जैसा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने हिस्से की आहुतियां डालनी चाहिए। जब सभी की भागीदारी होगी तभी महायज्ञ सफल होगा और विकास को सही दिशा मिलेगी। नागपाल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बाहर मतदान बारे लोगों को जागरूक करते हुए डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारियों को पहचानते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए कदम उठाना चाहिए। इससे लोकतंत्र भी कायम रहेगा।

डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मतदान करना समाज हित में है। शत-प्रतिशत मतदान से ही देश और समाज का हित होगा। यदि हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं तो इससे अपने को ही हानि पहुंचाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र द्वारा शहर भर में मतदान के लिए प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स लगाए जाएंगे। डा. ए.सी. नागपाल ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करते समय निष्पक्ष रहना चाहिए और सिर्फ देशहित में विचार करते हुए अपना वोट देना चाहिए। नहीं तो बाद में हमें ही पछताना पड़ेगा। यही सलाह दूसरों को भी देना चाहिए।
मतदाताओं को जागरूक करते सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान डा. अमीर चंद नागपाल।

यह भी पढ़े

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललित बतरा ने चौपाल का किया शिलान्यास 

थानेसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 

देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी 

कुवि के ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी ‘झलक’ का शुभारंभ

रादौर में नवीन जिन्दल ने ट्रैक्टर चलाकर जीता किसानों का दिल

राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लिया है-कुलपति

वृद्ध एवं दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान कार्य में सहयोग के लिए स्काउट गाइड स्वयंसेवको का प्रशिक्षण आयोजित

हुलेसरा गांव में  हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली  कलश यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!