राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब कहां था संविधान : नायब सिंह सैनी 

राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब कहां था संविधान : नायब सिंह सैनी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र,   :

नवीन जिन्दल को जिताएं, नायब-नवीन मिलकर खुशहाल कुरुक्षेत्र बनाएंगे नायब सैनी।
कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, मोदी सरकार ने उससे कई गुना अधिक काम 10 साल में किया: मुख्यमंत्री।

लाडवा (कुरुक्षेत्र) 6 मई :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के 55 साल बनाम भाजपा
के 10 साल की तुलना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
नेतृत्व में विकास के रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। जो यह कह रहे हैं कि
नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो संविधान बदल देंगे, वे पहले ये बताएं कि जब राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब संविधान कहां था? भारतीय जनता पार्टी के लिए ये देश और संविधान सर्वोच्च है, इसलिए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान हमने दिया। कांग्रेस और
घमंडिया गठबंधन देश नहीं, बल्कि अपने लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि
भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी
मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है। हम दोनों मिलकर कुरुक्षेत्र को खुशहाल बनाएंगे।
सोमवार शाम लाडवा अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों ने 2019 में उन्हें सबसे बड़ी जीत दिलाई

थी और 2024 में नवीन जिन्दल को उससे भी बड़ी जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजने का काम कुरुक्षेत्र परिवार के सदस्य करेंगे।
इस अवसर पर नायब सैनी ने 10 साल के विकास कार्यों का ब्योरा दिया।
मुख्यमंत्री ने गिनाए विकास कार्य।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा के कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि
कांग्रेस के समय 74 एयरपोर्ट, 384 मेडिकल कॉलेज, 5 शहरों में मेट्रो, 450 विश्वविद्यालय थे, जबकि मोदी सरकार के काल में 150 एयरपोर्ट, 700 मेडिकल कॉलेज, 20 शहरों में मेट्रो ट्रेन और 11 सौ विश्वविद्यालय बनाए गए हैं।
इसी तरह कांग्रेस के समय 20 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण हुआ था जिसे मोदी सरकार ने सौ फीसदी कर दिखाया और वंदे भारत जैसी अनेक आधुनिक रेल
सेवाएं शुरू की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के कार्य रेल अंडरपास और ओवरब्रिज बनाकर थानेसर शहर को फाटक मुक्त किया, गीता की

जन्मस्थली ज्योतिसर का 250 करोड़ रुपये की लागत से विकास, केंद्रीय
विद्यालय, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय,
कुरुक्षेत्र और रादौर में महिला कॉलेज, लाडवा- सहारनपुर फोर लेन हाईवे,इस्माईलाबाद नारनौल – जयपुर हाईवे, चंडीगढ़-कैथल-हिसार हाईवे, ठोल-शाहाबाद जोड़ने के लिए फोरलेन, शाहाबाद-साहा फोरलेन के निर्माण समेत
गांव-गांव और शहर-शहर तक विकास की रोशनी पहुंचाई।
सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की बात करने वाले आज उन्हीं से गले मिल रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की बात करते थे, वे आज उनसे ही गले मिल रहे हैं, क्योंकि वे देश की सत्ता अपने लिये
चाहते हैं, जनसेवा के लिए नहीं। जबकि सेवा समर्पित नरेंद्र मोदी के
नेतृत्व में आज भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। नायब सैनी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस ने 464 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि आज सिमट कर
272 सीटों पर वो लड़ रही है। इसकी वजह है मोदी जी द्वारा अपनाई गई पारदर्शिता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से 1
रुपया भेजते थे जो गांवों में 15 पैसे में बदल जाता था, लेकिन आज मोदी जी से आये 1 रुपये में 25 पैसा जोड़कर हम भेज रहे हैं। उन्होंने करनाल
विधानसभा चुनाव के लिए भी सहयोग रूपी आशीर्वाद जनता से मांगा।

कुरुक्षेत्र का संकल्प-पत्र पेश करेंगे : नवीन जिन्दल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल ने अपने 10 साल के संसदीय काल में सरकारी कार्यों के अलावा निजी तौर भी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा
कि कृष्ण की इस भूमि पर सड़क, स्कूल, सुरक्षा, सम्मान के साथ-साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए वे काम करेंगे। दुनिया का बेहतरीन कौशल विद्या
केंद्र खोलेंगे, जहां देश-विदेश की कंपनियां नौकरी देने आएंगी। उन्होंने अपील की कि जात-पांत, बिरादरी और पार्टी से ऊपर उठकर देश के लिए काम करें
और 25 मई को बड़ी संख्या में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। वे शीघ्र कुरुक्षेत्र के लोगों के सुझावों पर आधारित संकल्प पत्र प्रस्तुत
करेंगे।
हमारी सरकार ने विकास योजनाएं दीं : सुभाष सुधा।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के झज्जर में गैस संयंत्र,
किसानों को 6000 रुपये की सम्मान निधि, आयुष्मान, राज्य सरकार की चिरायु योजना समेत अनेक योजनाएं हरियाणा में चल रही हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने में काफी मदद मिली है। अब मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं, पहले लोगों को जमीन तक बेचनी पड़ती थी।
भारत का मान बढ़ा : डॉ. पवन सैनी।
विजय संकल्प रैली के संयोजक पूर्व विधायक पवन सैनी ने कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान विदेशों में बढ़ाया।
सभा में लोकप्रिय गायक कन्हैया मित्तल ने देशभक्ति के अनेक गीत प्रस्तुत कर लोगों को उत्साहित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमच, जय सिंह पाल, गुरदयाल सुनेहरी,
ओमवीर, मास्टर प्रवीण पांचाल, यतीन्द्र वर्मा पूर्व विधायक देवेंद्र शर्मा, बंताराम वाल्मीकि, नरेंद्र सिंगला, पवन गर्ग, शिव अरोड़ा, साक्षी
खुराना, राहुल राणा, गुरनाम सैनी, जसविंदर सैनी, गणेश दत्त शर्मा, परमजीत कश्यप, श्यामलाल जांगड़ा, राजू खुराना, साधु सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललित बतरा ने चौपाल का किया शिलान्यास 

थानेसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित 

देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देना जरूरी 

कुवि के ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी ‘झलक’ का शुभारंभ

रादौर में नवीन जिन्दल ने ट्रैक्टर चलाकर जीता किसानों का दिल

राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लिया है-कुलपति

वृद्ध एवं दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान कार्य में सहयोग के लिए स्काउट गाइड स्वयंसेवको का प्रशिक्षण आयोजित

हुलेसरा गांव में  हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली  कलश यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!