बिहार की दो विभूतियों सहित सरदाना की असामयिक निधन पर शोक का इजहार

बिहार की दो विभूतियों सहित सरदाना की असामयिक निधन पर शोक का इजहार
श्रीनारद मीडिया,  सीवान (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, आज तक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना और प्रख्यात साहित्यकार बाबा नागार्जुन के पुत्र और बिहार के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक सुकांत नागार्जुन के असामयिक निधन पर महाराजगंज के एनडीए नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वे एक अनुभवी,कर्मठ और तेज पदाधिकारी पदाधिकारी थे। उनकी कुशल प्रशासनिक सेवा के बदौलत बिहार अपनी प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ।आज उनके कोरोना से निधन का समाचार सुनकर काफी दुःख हुआ।उसे हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते हैं। वहीं आज तक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरादना जी की असमयिक मृत्यु एक निष्पक्ष पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हम बिहार की विभूति सुकांत जी सहित तीनों महारथियों के निधन पर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर इनकी आत्मा की शांति प्रदान करे। और परिजनों और सम्बंधियों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वाले में सुरेन्द्र सिंह , अशोक सिंह, रामसागर सिंह उपमुखिया अधिवक्ता प्रभुनाथ सिंह, लक्ष्मण सिंह, चन्द्रशेखर पांडेय, सतेन्द्र पांडेय, उपेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी,नीरज पांडेय,नीरज सिंह,संजीत सिंह, राकेश सिंह, मिथिलेश सिंह,मोहन कुमार पद्माकर, सतेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह,सोनू कुमार सिंह,नीतू सिंह,सरोज सिंह,रीता सिंह, महिमा सिंह, सीमा सिंह, नीलम पांडेय, चन्दन पांडेय, कुन्दन पांडेय बनारस पाल, सुदामा यादव, अशोक सोनी, जवाहर लाल साह, राजकुमार साह, देवेन्द्र पाण्डेय,उदय महाराज पवन कुमार भारती, धर्मेंद्र भारती,खलिफा सिंह, सुशील सिंह, अरविंद सिंह विकास सिंह,सुवोध कुमार सिंह,प्रो अलखदेव सिंह, रत्न प्रताप सिंह,दशरथ सिंह, भिखारी सिंह, सतेन्द्र गांधी, कृष्णा सिंह सहित सैकड़ों लोगों शामिल हैं।

यह भी पढ़े

प्रेम-प्रसंग में युवक की तलवार से काटकर हत्या.

आनी थी बेटी की बारात लेकिन निकली पिता की अर्थी.

बिहार में आज मिले 15853 नए संक्रमित, राजधानी पटना की हालत खराब.

Leave a Reply

error: Content is protected !!