झारखण्ड में हजारीबाग के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की मौत.

झारखण्ड में हजारीबाग के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

साली की अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करता था जीजा.

चाईबासाः पुआल में लगी आग, दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत.

पलामू में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

हजारीबाग में बड़ा हादसा हो गया। गदोखर गांव स्थित तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। हादसे की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिये गए हैं। मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है।

शहर से सटे कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के गदोखर गांव में स्थित बली बांध तालाब पर काजल कुमारी (12), गोलू कुमार (12), निविता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी (12) और रिया कुमारी (12) नहाने गए थे। इसी दौरान एक को बचाने के चक्कर में पांचों डूबते चले गए। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव वालें जुट गए। तत्काल कई लोग तालाब में कूदे और बच्चों को बाहर निकाला गया। तत्काल सभी को पास के अस्पताल लाया गया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से एचएमसीएच परिसर में हर किसी की आंखें नम हो गईं। शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिनिधि को भी अस्पताल भेजा है।

झारखंड में एक युवक को अपनी ही साली को ब्लैकमेल करना भारी पड़ गया। कई दिनों से जीजा के हरकत से परेशान साली ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। साली ने पूरे मामले की जानकारी महिला थाने में दी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके जीजा को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा का रहने वाला रंजन सिंह अपनी साली को वर्षों से परेशान करता था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। उसके बाद उसे लगाकार जीजा उसे परेशान करता था।

कई बार उसे अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करता रहता था। लड़की ने बताया कि जब उसने जीजा की इस हरकत का विरोध किया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। इसके बाद जीजा के हौसले और भी बुलंद हो गए। जीजा की हरकत से परेशान होकर युवती महिला थाने पहुंची और उसने अपने जीजा की करतूतों का पुलिस के सामने खुलासा किया।

युवती की शिकायत के आधार पर महिला थाने पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। इसके बाद आरोपी रंजन सिंह के खिलाफ गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी रंजन सिंह को अपनी ही साली को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में धनबाद की महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि जिस युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई वह खुद ही थाने आई थी और अपने जीजा के खिलाफ शिकायत लिखवाई थी। युवती की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज करके उसके जीजा को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है।

झारखंड में मंगल का दिन बच्चों की लिए अमंगलकारी रहा। हजारीबाग में तालाब में डूबने से जहां पांच बच्चों की मौत हो गई, वहीं पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी के असुरा गांव मे पुआल में आग लगने से  दो बच्चों  की जलकर  मौत हो गई। दोनों बच्चे 3 से 4 साल के थे।

घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे की है। दोनों बच्चे घर के पास रखे पुआल के पास खेल रहे थे। अचानक पुआल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की की दोनों को बचने का मौका नहीं मिला। आग की चपेट मे आने से दोनों गभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

दोनों बच्चों में एक रोहन गोप 3 साल का और राजवीर गोप 2 साल का था। घटना के समय आसपास में कोई नही था। दोनों बच्चों के शवों का चाइबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

पलामू में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। नौडीहा थाना क्षेत्र के नामुदग पंचायत अंतर्गत रबदा और तेलियाडीह दो टोले में दोनों रहते थे। परिजनों के अनुसार दोनों एक दिन पहले से लापता था। पुलिस में दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज थी।

युवक के पिता के अनुसार सोमवार की सुबह बेटा यज्ञ देखने के लिए करमडीह गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पिता उदित राम ने स्थानीय थाने को सूचना दी। उधर लड़की के पिता कामेश्वर भूईया भी बेटी के घर नहीं लौटने पर इसकी सूचना थाने को दी। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।

प्रेमी युगल ने अपने घर पर फोन कर कहा था कि आप लोग शादी नहीं कर रहे हैं तो हम लोग ट्रेन से कटकर अपनी जान देने जा रहे हैं। इसके बाद से पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर घर से करीब 5 किलोमीटर दूर कोशियारा के घने जंगल के बीचो बीच ऊंची पहाड़ी पर स्थित चिलबिल के पेड़ से लड़की के दुपट्टे से ही लटक कर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस यह भी तलाश रही है कि आखिर इतने घने जंगल के बीच इतनी ऊंची पहाड़ी पर दोनों प्रेमी युगल कैसे पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर लड़की के घरवाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि 3 दिन पहले ही रबदा गांव के कुछ लड़कों द्वारा यज्ञ मेले में ही बच्चु राम के साथ मारपीट की गई थी।

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!