गया पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

गया पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

गया पुलिस ने कुख्यात बदमाश विशाल को गिरफ्तार किया है। 50 हजार का यह इनामी अपराधी पिछले एक साल से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। गिरफ्तार अपराधी की तलाश पुलिस कर रही थी, लेकिन यह शातिर अपराधी चकमा देकर फरार पर जाने में लगातार सफल हो जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र में की गई है। गया का अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी विशाल को महाराष्ट्र के नागपुर जिला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह गया जिले के चाकंद इलाके में हुए ट्रक से लूटकांड में लंबे दिनों से फरार चल रहा था। इस कांड में शामिल अन्य चार अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली गई थी। गिरफ्तारी के भय से यह अपराधी महाराष्ट्र के नागपुर जिले में छिपा हुआ था।

 

पुलिस को जब सूचना मिली तो इसे गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।आपको बता दें कि विशाल गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसका अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया जाएगा गया। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधी विशाल पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। कई मामलों में इसकी संलिप्तता पाई गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद इसने कुछ और कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी भी है।

यह भी पढ़े

एक ही पार्टी को 5 बार वोट डालने का वीडियो वायरल,सच या झूठ?

खाने से पहले व बाद में बाहर से आने के बाद, बिमार व्यक्ति से मिलने के बाद हाथ अवश्य धोयें!

क्या हंसना आपके लिए जरूरी है?

सलमान खान को मिला शो का पहला कंटेस्टेंट, इस पॉपुलर एक्ट्रेस की बेटी के नाम पर लगी मुहर?

हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के आदेश पर रोक लगाई, राज्य विश्वविद्यालयों के खाते फ्रीज़ नहीं होंगे

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!