महिला ने लगाया छेड़खानी का झूठा आरोप तो फंदे पर लटका युवक.

महिला ने लगाया छेड़खानी का झूठा आरोप तो फंदे पर लटका युवक.

डायन-बिसाही के शक में घर से खींचकर बुजुर्ग को टांगी से काट डाला.

रामगढ़ में महिला से घऱ में घुसकर दरिंदगी की कोशिश.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

छेड़खानी के आरोप और पंचायती में 91 हजार रुपये पीड़िता को देने के फरमान से आहत डंडई गांव निवासी युवक आनंद प्रजापति ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान फंदे की रस्सी टूटकर गिरने की वजह से उसकी जान बच गई। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि घटना गुरुवार रात की है। गंभीर स्थिति में युवक को प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। चार घंटे बाद उसकी स्थिति में सुधार आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आनंद पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था।

मामले में गुरुवार को हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीणों की पंचायती हुई थी। उसमें दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर मामले में सुनवाई की। इसी दौरान महिला ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी थी। उस दौरान भी उसपर 91 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाकर राशि को पीड़िता को सौंपने का फरमान सुनाया गया था।

उक्त राशि के भुगतान के लिए उसे चार घंटे की मोहलत दी गई। आनंद ने इसके लिए एक हफ्ते की मोहलत की मांगी लेकिन पंचायती कर रहे लोगों ने एक न सुनी। इसके बाद वह जमीन की बिक्री के लिए गांव में ही ग्राहक खोजने लगा। जब उसकी जमीन के लिए कोई ग्राहक नहीं मिला, तो उसने खुदकुशी करने का निर्णय ले लिया।

रात में जब घर के लोग सो गए तो वह फांसी के फंदे पर लटक गया। आनंद ने बताया कि पंचों के निर्णय को पूरा करने में जब वह असफल रहा हो उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। न वह रहेगा न ही उसे दंड की राशि का भुगतान करना पड़ेगा। उसने बताया कि उसपर छेड़खानी का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

प्रजापति ने बताया कि होलिका दहन के दिन वह घर लौट रहा था। उसी क्रम में महिला ने हंगामा शुरू किया। बिना सोचे समझे ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने झूठी शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर उसे हिरासत में लिया गया पर जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी सुनील पटेल ने बताया कि महिला की ओर से युवक पर लगाए गए छेड़खानी के आरोप की जांच में पुष्टि नहीं हुई।

झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थानाक्षेत्र के परसा नवाटोली में डायन बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय वृद्ध की टांगी (धारदार हथियार) से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सुधीर मुंडा और छोटू मुंडा को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद किया गया है। बाद में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में से एक नाबालिग है।

घटना गुरुवार की रात की है। घर के लोग खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान गांव के सुधीर मुंडा और छोटू मुंडा घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये। फिर घर के तीन सदस्यों को एक रूम में बंद कर रंथू मुंडा को घर से बाहर निकाल कर टांगी से काटकर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि होली के दिन गांव की एक लड़की संगीता कुमारी की तबियत खराब होने के बाद मौत हो गयी थी। संगीता कुमारी के भाई सुधीर मुंडा को शक था कि रंथू मुंडा के द्वारा डायन-बिसाही करने के कारण ही उसकी बहन की मौत हुई। इसी बात का बदला लेने के लिए सुधीर मुंडा, छोटू मुंडा समेत 5 लोगों ने रंथू मुंडा की हत्या कर दी। मृतक गांव में झाड़फूंक किया करता था।

गुमला के प्रभारी एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि डायन बिसाही के शक में वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या में गांव के ही पांच लोग शामिल थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांड में शामिल पाचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!