आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें यह उपाय

आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें यह उपाय

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि के मार्ग बन जाते हैं। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। मान्यता है कि यदि मां की उपासना निर्मल हृदय से की जाए तो धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन की दिशा कहलाती है। इस दिशा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दिशा को हरे-भरे पौधे से सजाएं। ऐसा करने से फंसा हुआ धन भी वापस पाने में आसानी होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति रखना उचित
माना गया है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में मां को कमल का पुष्प अर्पित कर श्री सूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनके मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा आदि अर्पित करें। शुक्रवार के दिन किसी
की मदद अवश्य करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब एक माह रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। इससे धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!