MUNGER में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

MUNGER में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुंगेर: लोकसभा चुनाव के बीच मुंगेर पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मिनी गन फैक्ट्री से पुलिस ने 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 8 कारतूस, मैगजीन और हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक समेत तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कार्रवाई जिला के सफियाबाद थाना क्षेत्र के परहम इलाके में की जहां एक घर में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया। मामले में मुंगेर के एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में मकान मालिक मोहम्मद तारिक अनवर उर्फ़ सब्बू ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो महताब और बनौधा निवासी मो बदरुद्दीन उर्फ़ मुन्नू ने उनसे मकान किराया पर लिया था।

किराया के रूप में प्रति पिस्टल 2 हजार रुपया पर बात हुई थी। मकान में हथियार निर्माण शुरू हुआ और फिनिशिंग से पहले ही पुलिस ने इसका उद्भेदन कर दिया। उन्होंने बताया कि इन्हे एक अवैध हथियार डीलर से हथियार की का आर्डर भी मिला था।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार निर्माता ने उस हथियार कारोबारी का भी नाम बताया, जिसने उसे चार पिस्टल आपूर्ति करने का आर्डर दिया था।

पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही बताया की हथियार तस्कर पूर्व में भी हथियार निर्माण में जेल जा चुके है। और जेल से निकलने के बाद पुनः हथियार बनाने के कारोबार में जुट गया है।

यह भी पढ़े

धर्म के आधार पर आरक्षण का क्या तर्क है?

फ्रांस का महान सम्राट व योद्धा नेपोलियन बोनापार्ट

9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ हवन पूजन एवम परिक्रमा के साथ हुआ संपन्न

सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों व आमजन को करनी होगी आदर्श आचार संहिता की पालना : माधवी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!