अररिया में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को मारी गोली, दुकान में घुसकर दिया घटना को अंजाम

अररिया में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को मारी गोली, दुकान में घुसकर दिया घटना को अंजाम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना राम मनोहर लोहिया पथ से काली मेला रोड जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पूर्व पार्षद के सैलून में हुई। बताया जा रहा है कि सैलून में घुसकर बदमाशों ने तीन गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को तीन गोली लगी है। बदमाशों ने मनोज ठाकुर को उस समय गोली मारी, जब वे सैलून खोलकर साफ सफाई कर रहे थे। जमीन खरीद बिक्री के विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोग गंभीर हालत में पूर्व पार्षद को आनन फानन में सबसे पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पूर्व पार्षद को तीन गोली मारी गई है। मनोज ठाकुर फारबिसगंज के वार्ड संख्या सात के निवासी हैं। उन्होंने संजय चौधरी नामक युवक पर दुकान में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। डॉक्टर के अनुसार पूर्व पार्षद के पेट में दो गोली और एक गोली कनपटी में लगी है।घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

मौके से पुलिस बुलेट का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस की टीम आरोपी संजय चौधरी के घर पर भी दबिश दी। हालांकि आरोपी संजय चौधरी मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी भी खंगाल रही है।घायल मनोज ठाकुर के भाई विजय ठाकुर ने बताया कि मनोज हर दिन की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था। दुकन खोलकर साफ सफाई में ही लगा था कि संजय चौधरी दुकान में घुसकर उनके भाई को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मनोज और संजय चौधरी मिलकर जमीन की खरीद बिक्री का काम करते थे। किसी प्लॉट की बिक्री को लेकर दोनों में तानातनी और झंझट हुआ था, जिसमें मनोज को संजय ने देख लेने की धमकी दी थी। फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

बच्चियों ने दिखाई कला, जमीन पर उकेरी रंगोली

माझा थाना की पुलिस ने ट्रक से मवेशी को किया बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

लूट का विरोध करने पर एटीएस जवान को गोली मार घायल करने मामले का खुलासा, दो अपराधी हुए गिरफ्तार

अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान 2024, से सम्मानित हुए राजेश राजा

यूपी की अब तक की प्रमुख खबरें :  500 वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात प्रभु श्रीराम का आगमन हो रहा है : सीएम योगी आदित्‍यनाथ

श्रीनारद मीडिया ने कड़ाके ठंड को लकर जरूरतमंदों में बांटा कंबल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!