बिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर JDU नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर JDU नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन अपराधी नेताओं को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। छपरा में राजद नेता की हत्या के अभी 24 घंटे नहीं बीते थे कि बेतिया में अपराधियों ने ‘गोलीकांड’ कर दिया। बेतिया में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर स्थानीय जेडीयू नेता मनोज कुशवाहा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही लोगों की जुट गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने जेडीयू नेता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

खाना खाकर सोने जा रहे थे मनोज, तभी बदमाशों ने मारी गोली मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। घायल मनोज कुशवाहा वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद सुनील कुमार का प्रतिनिधि है। बताया जाता है कि देश शाम को मनोज अपने घर में खाना खाकर सोने जा रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक पर आए तीन बदमाश उनके घर में घुस गए। मनोज कुछ समझपाते, इसके पहले ही बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही जदयू नेता मनोज कुशवाहा जमीन पर गिर पड़े। घर और आसपड़ोस के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी ओर दौड़ पड़े। इतने में बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

तीन लोग हिरासत में, पूछताछ जारी: थानाध्यक्ष
घायल मनोज कुशवाहा को बेतिया GMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुध्न कुशवाहा भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं इस मामले पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि आपसी विवाद में मनोज कुशवाहा को गोली मारी गई है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े

मोतिहारी में दो कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, कई मामलों का हुआ उद्भेदन 

बिहार के फरार IPS आदित्य कुमार  पटना कोर्ट में  किया सरेंडर

विश्व मृदा दिवस पर किसानों के बीच वितरित हुआ मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Leave a Reply

error: Content is protected !!