धनडीहा गाँव में जीयर स्वामी के सानिध्य में बह रही है धर्म अध्यात्म की गंगा

 

धनडीहा गाँव में जीयर स्वामी के सानिध्य में बह रही है धर्म अध्यात्म की गंगा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कृष्ण कुमार रंजन, कोईलवर भोजपुर (बिहार):

बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के धनडीहा ग्राम में इन दिनों त्रिदंडी स्वामी के परम शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी के सानिध्य में धर्म अध्यात्म की गंगा बह रही है।
ज्ञात हो कि धनडीहा गाँव स्थित माता सर्वमंगला भवानी के पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके स्थान पर नवीन माता सर्वमंगला भवानी मंदिर की स्थापना की गई है ।इसी के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। यज्ञ की जलयात्रा दिनांक 17- 6 – 2021 से शुरू हुआ एवं यज्ञ की पुर्णाहुति के साथ समाप्ति दिनांक 24 -06 – 2021 को होगा।
यज्ञ में भक्तों को संबोधित करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि परमात्मा की सत्ता सभी जगह समान रूप से है परंतु उनको प्राप्त करने के लिए गुरु के सानिध्य में जाना पड़ता है। मनुष्य को कर्म करने में हमेशा सतर्क रहना चाहिए बुरे कर्म का हमेशा बुरा फल होता है एवं अच्छे कर्म का परिणाम अच्छा होता है। मां बाप को बच्चों को अच्छा संस्कार देना चाहिए हमारे आस पड़ोस में कोई बुरा कर्म करने वाला व्यक्ति ना रहे इसके लिए हम सबको प्रयत्न करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अपनी जिह्वा का रसास्वादन के लिए किसी भी निरीह प्राणी को मार कर खाना यह सबसे बड़ा अपराध है, इससे

बचना चाहिए। उन्होंने कहा जी तीर्थ दर्शन से भी बड़ा संत दर्शन का फल होता है संत दर्शन से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के किए गए पाप कर्म भी समाप्त हो जाते हैं। संतो के दर्शन से जीवन चारों फल धर्म अर्थ काम और मोक्ष एक साथ प्राप्त हो जाते हैं । परंतु संत दर्शन हमारे जन्म जन्मांतर के पुण्य कर्मों के संचय से होता है। मनुष्य को संसार में रहते हुए अपने गृहस्थ धर्म का निर्वहन करते हुए भी भगवान का स्मरण हमेशा करते रहना चाहिए। अपने घर में भागवत पाठ भगवत चर्चा एवं भगवान के कथा की गुण गान करते रहने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है। घर में शांति की स्थापना होती है।
मनुष्य को हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हमारे जीवन से किसी अन्य का जीवन दुखी ना हो। हमें पेड़ लगाते रहना चाहिए बेवजह इस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए यह हमें दिन-रात ऑक्सीजन प्रदान करते हैं एवं लाखों पक्षियों को आश्रय देकर उनकी रक्षा करते है। बरगद पीपल आदि का वृक्ष लगाने से बहुत लाभ होता है बहुत पुण्य मिलता है।
यज्ञ स्थल पर सैकड़ों नर नारी भगवान जग्गी नारायण की प्रदक्षिणा करते हुए नजर आए। यज्ञ स्थल पर आने वाले भक्तों को वहां उपस्थित यज्ञ के कार्यकर्ता गण बड़े भाव से सब को प्रसाद वितरण कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े

महेन्‍द्रनाथ मंदिर में चढ़ाये गये बेलपदत्र, फूल से बनेगा कंपोस्‍ट खाद … डॉ अनुराधा रंजन

जम्मू- कश्मीर पर पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक से पहले राज्य में 48 घंटे का अलर्ट, इंटरनेट सेवा सस्पेंड.

आंखों की रोशनी बढ़ाता है सौंफ, रोजाना ऐसे करें सेवन, तो नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत!

बेटे के 18 साल के होने पर खत्म नहीं होती पिता की जिम्मेदारी, उठाना होगा पढ़ाई का खर्च: दिल्ली हाई कोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!