संसार में संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, आज 15 हजार से ज्‍यादा की मौत.

संसार में संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, आज 15 हजार से ज्‍यादा की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दुनिया में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि बीते 24 घंटे में विश्व में नौ लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए। इससे कोरोना पीड़ि‍तों का वैश्विक आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस दौरान दुनिया में लगातार दूसरे दिन 15 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में शनिवार और रविवार को लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, शुक्रवार सुबह संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 15 करोड़ एक लाख दो हजार 206 हो गया। एक दिन पहले तक यह संख्या 14 करोड़ 91 लाख 97 हजार 932 थी जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 31 लाख 61 हजार 637 हो गया है। गुरुवार तक यह संख्या 31 लाख 46 हजार 284 थी।

अमेरिका सबसे ज्‍यादा प्रभावित

विश्व में कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस देश में अब तक कुल तीन करोड़ 30 लाख 40 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं और करीब पांच लाख 90 हजार पीडि़तों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं।

ब्राजील में 3,001 की मौत

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,001 पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। जबकि इस दौरान देशभर में 69 हजार 389 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक करोड़ 45 लाख 90 हजार से अधिक हो गया है।

जर्मनी : महामारी की तीसरी लहर की चपेट में आए देश में नए मामलों में अब कमी दिखने लगी है। गुरुवार को 24 हजार 736 नए संक्रमित पाए गए।

रूस : 24 घंटे में 8,731 नए मामले पाए जाने से संक्रमितों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। कुल एक लाख दस हजार की मौत हुई है।

न्यूजीलैंड : देशभर में शुक्रवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं पाया गया। इस समय महज 23 एक्टिव केस हैं। कुल 2,257 मामले पाए गए हैं।

तुर्की में उतारे गए सुरक्षा बल

तुर्की में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए तीन हफ्ते के लिए सख्त लाकडाउन लगाया गया है। इसका पालन कराने के लिए सुरक्षा बलों को उतारा गया है। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सड़कों पर मार्च किया और शहरों के प्रवेश मार्गो पर जांच चौकियां स्थापित कर दीं। देश में गुरुवार को 37 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए।

लाहौर में दो दिन का लॉकडाउन

पाकिस्तान के लाहौर शहर में शनिवार और रविवार को लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। शहर के आयुक्त ने संक्रमण की रोकथाम के प्रयास में यह एलान किया है। इधर, देश के योजना मंत्री असद उमर ने आगाह किया कि नए मामलों में बढ़ोतरी जारी रहने पर शहरों में लाकडाउन लगा दिया जाएगा। पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 131 पीडि़तों की मौत हो गई और पांच हजार 121 नए संक्रमित पाए गए।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कहा कि है विश्व संस्था खतरनाक कोरोना महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए तैयार है। गुतेरस ने ट्वीट किया, समूचे संयुक्त राष्ट्र परिवार की ओर से मैं महामारी के प्रकोप का सामना कर रहे भारत के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करता हूं। भारत की जनता की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र तैयार है। इसके जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने गुतेरस को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ऐसी परिस्थिति में आपकी भावनाओं और एकजुटता की भारत सराहना करता है।

संयुक्त राष्ट्र हमें जो समर्थन दे रहा है, उसके लिए इस विश्व संस्था की भी हम सराहना करते हैं। इस सप्ताह के शुरू में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने भी ट्वीट कर कहा था कि वे भारत में कोरोना महामारी की स्थिति से चिंतित हैं। उन्होंने विश्व समुदाय से भारत का समर्थन करने की अपील की थी।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण से देश में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना ने एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में बीते एक दिन में कोरोना के 3.86 लाख से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3498 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या ब़़ढकर 1,87,54,925 हो गई। वहीं इस दौरान 3,501 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या ब़़ढकर 2,08,313 हो गई। फिलहाल देश में 31,69,169 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,87,081 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,53,69,362 हो गई है।

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर को 50 लाख। और 19 दिसंबर को एक करो़़ड के पार हुई थी। जबकि 1.50 का आंक़़डा इसी 19 अप्रैल को पार हुआ।

ये भी पढ़े….

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!