भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों वाला तीसरा देश.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों वाला तीसरा देश.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। इस मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं, जहां 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में पहले केस की पुष्टि पिछले साल 30 जनवरी को हुई थी। तब चीन की वुहान यूनिवर्सिटी से लौटे केरल के एक छात्र में संक्रमण मिला था। इसके 15 महीने बाद संक्रमण ने 2 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 18 दिसंबर को भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार गया था। ऐसा होने में 324 दिन लगे थे।

सितंबर में आया था पहला पीक
पिछले साल अप्रैल और मई तक हर दिन देश में 2 से 5 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। जून में यह बढ़कर 5 से 20 हजार हो गए। जुलाई में हर दिन 20 से 57 हजार लोग संक्रमित मिलने लगे। अगस्त में यह आंकड़ा 60 से 75 हजार के बीच हो गया। सितंबर में एक दिन में 97 हजार तक मामले सामने आए। 17 सितंबर को देश में कोरोना का पहला पीक था। अभी देश में दूसरी लहर चल रही है। इसका पीक मई के आखिर में आने की संभावना जताई जा रही है।

मौतों में भारत ने मैक्सिको को पीछे छोड़ा
सबसे ज्यादा मौतों वाले देशों में भारत मैक्सिको को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2 लाख 18 हजार 945 लोग दम तोड़ चुके हैं। इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 5.92 लाख और ब्राजील में 4.07 लाख मौतें हो चुकी हैं। चौथे नंबर पर पहुंचे मैक्सिको में अब तक 2.17 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

दो दिन से कम हो रहे नए केस
देश में पिछले दो दिन से नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को देश में 3 लाख 69 हजार 942 मरीज सामने आए हैं। 2 लाख 99 हजार 800 लोग ठीक हो गए। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 हो गए थे।

नागपुर में मिला डबल म्यूटेंट वैरिएंट
महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले है। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए। इसमें से 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के सहयोगी प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने कही है।

डॉ. खडसे ने बताया कि ये स्ट्रेन बेहद घातक साबित हो सकते हैं, क्योंकि अगर कोई व्यक्ति कोरोना से रिकवर हो जाए तो उसमें इम्युनिटी डेवलप हो जाती है। इस नए म्यूटेशन में इम्युनिटी का कोई भी फायदा नहीं होगा। इसलिए उस व्यक्ति के दोबारा संक्रमित होने का खतरा रहेगा। वैक्सीनेशन के बाद भी कई लोग संक्रमित हुए हैं। अब उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।

महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्यप्रदेश में नए केस घटे
स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं, जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच और 17 राज्यों में 50 हजार से भी कम एक्टिव केस है। देश में अब तक 81.77% मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से डेथ रेट 1% के आसपास है। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में केस कम हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 12 जिलों में नए केसों में कमी आई है। यह स्थिति बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि राज्य और जिले लेवल पर ध्यान दिया जाए। हमें अभी पूरी एहतियात बरतना है।

देश में रिकवरी रेट बढ़ा
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। इंडस्ट्री की ऑक्सीजन को मेडिकल परपस से इस्तेमाल करने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में हम स्टेट से भी बात कर रहे हैं। अब देश में 1050 में PSA ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के पास ही कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केस कम कैसे करें, इस पर कुछ फैसले लिए जा रहे हैं। जहां केस कम आ रहे हैं वहां कंटेनमेंट जोन से जुड़ा काम चलता रहा। जहां केस ज्यादा आ रहे हैं, वहां लोकल कंटेनमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने हाल में इससे जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.69 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,421
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.01 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.62 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.18 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.10 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • रोम से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एविएशन इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट बुधवार को आई थी।
  • केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं।
  • विपक्ष के 13 दलों के नेताओं ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें सरकार से बड़े पैमाने पर पूरे देश में मुफ्त वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करने की अपील की है। नेताओं का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। इसे रोकने में केवल वैक्सीनेशन ही कारगर साबित होगी।
  • बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी के भाई का रविवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे।
  • अमेरिका से रविवार देर रात रेमडेसिविर की 1 लाख 25 हजार इंजेक्शन भारत पहुंची। अमेरिका ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अन्य सहायता जल्द भेजने की बात कही है।
  • हरियाणा सरकार ने राज्य में 3 मई से अगले 7 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने दी।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना से मौत हो गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
  • बढ़ते कोरोना केस के बाद ओडिशा में दो सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इसमें हेल्थकेयर वर्कर्स को छूट दी गई है। इसके अलावा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक घर से 500 मीटर दूर जाकर सब्जियां खरीदने की छूट दी गई है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 1 मई तक हुई कोरोना जांच की रिपोर्ट जारी की है। ICMR के मुताबिक अब तक 29 करोड़ 1 लाख 42 हजार 339 कोविड-19 टेस्ट हो चुके हैं। 1 मई को 18 लाख 4 हजार 954 टेस्ट किए गए।
  • जर्मनी ने 120 वेंटिलेटर्स शनिवार को भारत भेजे। अगले हफ्ते जर्मनी से 13 टेक्निकल टीम भी एक मोबाइल ऑक्सीजन प्रोडक्शन एंड फिलिंग प्लांट लेकर आएगी। यह भारत में इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करेगी।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 56,647 लोग संक्रमित पाए गए। 51,356 लोग रिकवर हुए और 669 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 47 लाख 22 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 68 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 30,857 लोग संक्रमित पाए गए। 36,650 लोग रिकवर हुए और 288 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13 लाख 13 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 4 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,162 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 95 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 20,394 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24,444 लोग ठीक हुए और 407 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,966 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,290 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां रविवार को 11,825 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 12,978 लोग संक्रमित मिले। 11,146 लोग रिकवर हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 94 हजार 602 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 40 हजार 276 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,508 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,46,818 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 12,662 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,890 लोग ठीक हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 88 हजार 368 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 95 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,812 लोगों की मौत हो चुकी है। 87,189 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

error: Content is protected !!