किसानों को दी गयी मिट्टी का नमूना लेने की जानकारी

किसानों को दी गयी मिट्टी का नमूना लेने की जानकारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की बहुआरा कादिर पंचायत के शिवराजपुर गांव में मिट्टी नमूना और ग्रिड बनाने का कार्य एटीएम सतीश सिंह और किसान सलाहकार संजय चौधरी ने किया। एटीएम
सतीश सिंह ने मिट्टी का ग्रिड और नमूना लेने से पहले किसानो को मिट्टी नमूना लेने के बारे में बताया कि खून की तरह से मिट्टी का भी जांच की जाती हैं। इसके लिए उस खेत से मिट्टी नमूना लेना पड़ता है। इसके लिए सर्वप्रथम खूरपी, प्लास्टिक की बाल्टी, प्लास्टिक का थैला, बोरी की जरुरत होती है।

अब जिस खेत से नमूना लेना है,उस खेत के मेढ़ से एक मीटर अंदर चारों कोने से और एक बीच से नमूना लिया जाता है। नमूना पेड़ के नीचे, गोबर रखे स्थल से या फसल लगे खेत से नही लेते हैं।सर्वप्रथम खुरपी से एक सेंटीमीटर परत हटा दिया जाता है। फिर वी आकर बनाकर 15 सेंटीमीटर गहराई से V आकर के दोनो तरफ से 2 सेंटीमीटर मोटी परत निकाला जाता है।

पांच जगह की मिट्टी को इक्कठा कर बोरा पर बारीक कर मिलते हैं। फिर गोलाई में फैलाकर चार भाग करते हैं। अब आमने सामने के एक हिस्से को फेक देते हैं। और एक हिस्से को रख कर फिर मिलाते हैं। ये क्रिया तब तक करेगे जब तक मिट्टी 500 ग्राम तक न रह जाए। अब 500 ग्राम मिट्टी को पॉलीथीन के थैला में रख कर उस पर किसान का पूरा पता लिख देते हैं। अब उस किसान के खेत का नमूना तैयार है।

अब इस नमूना को कृषि विभाग के कर्मी ज़िला के मिट्टी जांच विभाग के प्रयोगशाला में भेजेंगे। उसके बाद वहां से जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को दिया जाता है।उस मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसान के खेत की स्थिति मालूम हो जाती है। किसान के उस खेत में किस तत्व की कमी है, कौन सा तत्व अधिक है और कौन सा तत्व किस फसल में कितना देना है?

किसान सलाहकार संजय चौधरी ने बताया कि बहुआरा कादिर पंचायत सभी राजस्व गांव में मिलाकर कुल 61 मिट्टी ग्रिड और नमूना लेना था। जिसका कार्य सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने पूरा कर किया। मौके पर किशोरी देवी, सुरेश प्रसाद, रफीक अहमद, गीता देवी, सरस्वती देवी विनय कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

बेगूसराय को हिलाने की हो गई थी तैयारी, सोर्स की सूचना और कार्बाइन धरे के धरे रह गया; जानें पूरा मामला

लोकतंत्र के महापर्व को देखने 23 देशों के 75 प्रतिनिधि भारत पहुंचे

कांग्रेस ने PM मोदी और अमित शाह से किया दस प्रश्न

2.2 करोड़ की शराब, 1.5 करोड़ का ड्रग्स और ढेर सारी नोटों की गड्डी, चुनाव से पहले होने वाला था बड़ा खेला!

 अगले 5 दिन आठ राज्यों में बारिश के साथ आएगी आंधी-तूफान, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!