IPL 2023 Final Shubman Gill Becomes Second highest run Scorer in a single IPL season Breaks Jos Buttler Record and behind Virat Kohli

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

गुजरात टाइटंस (जीटी) के ओपनर शुभमन गिल आईपीएल 2023 फाइनल में भी अपने रंग में नजर आए। हालांकि, गिल अर्धशतक कंप्लीट करने से पहले पवेलियन लौट गए। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 39 रन की पारी खेली। गिल का दूसरे ओवर में कैच छूट गया था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने जीवनदान मिलने के बाद जोस बटलर का धांसू रिकॉर्ड तोड़ डाला। गिल अब आईपीएल के एक सीजन में सर्वधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके आगे सिर्फ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2016 में 16 मैचों में चार शतक और 7 अर्धशतक के दम पर 973 रन जुटाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार प्लेयर कोहली के बाद लिस्ट में अब गिल हैं। गिल ने 16वें सीजन में 17 मैचों में तीन सेंचुरी और 7 फिफ्टी की बदौलत 890 रन बनाए। वहीं, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बटलर तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 863 रन बनाए थे। उन्होंने 15वें सीजन में 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे।

फाइनल की बात करें चेन्नई ने टॉस जीतने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चेन्नई के लिए पहला दीपक चाहर ने किया और चार रन खर्च किए। कप्तान एमएस धोनी ने दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे को गेंद थमाई और उन्होंने चौथी गेंद पर गिल को अपने जाल में फंसाय लिया था लेकिन चाहर चूक गए। चाहर ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर झुककर गेंद पकड़ने का प्रयास किया मगर गेंद छिट गई। गिल का जब कैच छूटा, तब वह 3 के निजी स्कोर पर थे।  गिल और ऋद्धिमान साहा ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। गिल की पारी का अंत सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। उन्हें रविंद्र जडेजा ने स्टंप आउट कराया। एमएस धोनी ने बिजली की रफ्तार से गिल की गिल्लियां बिखेरीं। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!