क्या बिहार में बड़े बदलाव की ख़बर है?

क्या बिहार में बड़े बदलाव की ख़बर है?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

विजय सिन्हा दिल्ली रवाना

मांझी से मिलने पहुंचे संजय जायसवाल

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की मुलाकातें चर्चा में आ गई हैं। शनिवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रेसिडेंट जीतनराम मांझी से मिलने पहुंचे। इसी बीच शनिवार की रात को ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विजय कुमार सिन्हा दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने गए हैं।

रविवार को विजय कुमार सिन्हा की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई है। हालांकि मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने किसी तरह के सियासी फेरबदल से इनकार किया है। उन्होंने दिल्ली में कहा कि अगर ऐसा होने भी है तो इस विषय पर संगठन निर्णय लेगा। वहीं पटना में मांझी से मुलाकात को बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने शिष्टाचार भेंट बताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश कुमार के साथ विधानसभा में बहस के बाद लगातार विजय कुमार सिन्हा के नाराज होने की बातें कहीं जा रही थीं। घटना के अगले दिन विस अध्यक्ष सदन भी नहीं आए थे। चर्चा थी कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बाद में सदन की कार्यवाही में शामिल होकर उन्होंने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया था। शनिवार को अचानक उनके दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मिलने के लिए जाने पर फिर नई सियासी हवा चल पड़ी है। हालांकि दिल्ली में मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने ऐसी बातों को खारिज किया है। भूपेंद्र यादव से भेंट करने के बाद सिन्हा ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात है। भूपेंद्र बिहार के प्रभारी हैं इस लिए उनसे मिलाकात होती रहती है।

मांझी के आवास पर पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष

बिहार भाजपा अध्यक्ष मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि संजय जायसवाल से पटना स्थित हमारे आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात पर बातें हुईं। वहीं संजय जायसवाल ने मांझी से भेंट को शिष्टाचार मुलाकात बताया।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!