पत्रकारों ने दिया स्व राधाकांत मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

पत्रकारों ने दिया स्व राधाकांत मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज। ईमानदार छवि, कुशल नेतृत्व और संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले पत्रकारों में स्व राधा कांत मणि त्रिपाठी भी थे। जिन्होंने हिम्मत व कलम की धार से पत्रकारिता जगत में मिशाल कायम किया। ऐसे पत्रकारों को हम भुला नहीं सकते। बल्कि उनके नेतृत्व की लड़ाई को स्वीकार कर ही हम आगे बढ़ सकेंगे। उक्त बातें बरवा चित्रगुप्त मन्दिर परिषद में विजयीपुर के दिवंगत पत्रकार स्व राधाकांत मणि त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में बिहार प्रेस मेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने उनके  व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा। श्रद्धांजलि सभा में सभी पत्रकारों ने अपने साथी के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। इसके बाद पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस मौके पर पत्रकार विजय तिवारी ने दिवंगत पत्रकार को कलम के धनी करार दिया। इन्होंने कहा कि पत्रकारिता के इस दौर में स्व त्रिपाठी अपने आप को हमेशा बेदाग साबित किए। तभी आज समाज उनके नहीं रहने पर आह भर रहा है। वहीं संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष बागेश्वरी नाथ तिवारी ने कहा कि त्रिपाठी जी को अचानक चला जाना सबसे दुखद है। जनार्धन ओझा निराला ने कहा कि त्रिपाठी जी मिलनसार, कुशल नेतृत्व क्षमता के एक नेक दिल इंसान थे। ये पत्रकारिता जगत के लिए एक मिशाल के रूप में आईना के समान है। जिसको देखकर वर्तमान समय में हम पत्रकारिता कर सकेंगे।

वहीं पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि स्व त्रिपाठी जी हर दिल अजीज थे। सबको साथ लेकर चलने वाले पत्रकारों में एक थे। उनका संगठन के प्रति निष्ठा और सदस्यों को प्रेरित करने की बाते सदा याद आती रहेगी। दिवंगत पत्रकार की याद में पर्यावरणविद् के साथ सभी पत्रकारों ने फलदार, छायादार व फूल के पौधे भी लगाएं। इस मौके पर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया। इस मौके पर सुनील चौबे, धनंजय प्रताप सिंह, सोमेश्वर तिवारी, मंटू राय, अजीत कुमार दुबे, अरुण कुमार सिंह, दिनेश मिश्र, विजय कुमार सिंह, अजय पाण्डेय, अरविन्द दुबे, राकेश कुमार, जनार्दन ओझा निराला, त्रिलोकीनाथ दुबे, नंद जी प्रसाद, संजय राय, प्रशांत पाठक, अनुराग प्रभाकर राय, विनेश कुमार, संदीप कुमार, अजीत कुमार द्विवेदी, अजय कुमार त्रिपाठी, अनुज कुमार पाण्डेय, रजत कुमार मिश्र, जितेंद्र पाठक, अरविंद कुमार सिंह, विशाल कुमार शाही, सतीश कुमार द्विवेदी, सुनील गुप्ता, अरविन्द रजक सहित सभी पत्रकार आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!