8 लाख की सुपारी देकर कराई जमीन कारोबारी की हत्या

8 लाख की सुपारी देकर कराई जमीन कारोबारी की हत्या

टुनटुन चौधरी की हत्या के दो शूटर हथियार समेत गिरफ्तार

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

फरार मास्टरमाइंड की तलाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंगलवार को टुनटुन चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोली भी बरामद किया गया है। मास्टरमाइंड के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मामला जिले के सदर थान क्षेत्र का है।18 मार्च को जिले के सदर थाना क्षेत्र के फरदो पेठिया के पास रामेश्वर चौधरी के पुत्र राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

इसके बाद टुनटुन चौधरी के पिता रामेश्वर चौधरी के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 220/25 दर्ज किया गया। कांड का उद्भेदन के लिए एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम घटनास्थल और सूखे आस पास के सीसीटीवी को खंगाली थी। साथ ही मानवीय और तकनीकी तरीके से भी मामले की जांच की जा रही थी।इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोरलेन से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

 

जिनकी पहचान पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर फुलवरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार और साहेबगंज थान क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

जमीनी विवाद में हुई थी हत्या ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पताही निवासी बिट्टू ठाकुर और टुनटुन चौधरी के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। कई बार पंचायती भी हुईं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद बिट्टू ठाकुर शूटरों के मदद से टुनटुन चौधरी का हत्या करवा दिया। बिट्टू ठाकुर ने सुपारी के रूप में 8 लाख रुपया तय किया था।

 

वही एडवांस के रूप में 3 लाख रुपया दे चुका था। बहू ने की थी आत्महत्या बता दें कि नवंबर 2024 में टुनटुन चौधरी की बहू ने आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें टुनटुन चौधरी भी अभियुक्त थे। पुलिस इस केस की अनुसंधान कर रही है, टुनटुन चौधरी बेल पर बाहर थे। वहीं, मृतक रामकिशोर चौधरी के एक बेटा दिल्ली में बैंककर्मी और दूसरा बेटा बिहारशरीफ में बैंककर्मी है।

 

वे अपने घर में बुजुर्ग माता पिता और पत्नी के साथ रहते थे। स्टूडियो संचालक हत्याकांड में भी संलिप्तता 4 मार्च को जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसके बाद मृतक के पुत्र अनुज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 36/25 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि बिट्टू ठाकुर ने ही 4 लाख रुपया में शूटर दीपक को हायर किया था।

 

जिसके बाद दीपक अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अरविंद सिंह का हत्या कर दिया था। पुलिस इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी हत्याकांड मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके निशानदेही पर हथियार और गोली भी बरामद किया गया है। होटल संचालक बिट्टू ठाकुर ने 8 लाख रुपया में हत्या के लिए शूटरों को हायर किया था। बिट्टू ठाकुर अभी फरार है। उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

यह भी पढ़े

पटना में गिरफ्तार हुआ सीबीआई अधिकारी बनकर बैंक लूटने वाला कुख्यात डकैत, कई राज्यों में था वांटेड

रघुनाथपुर के डॉक्टर आदित्य सिंह ने पाया प्रथम प्रयास में सफलता

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के इंटेलीजेंस ब्यूरो अधिकारी शहीद, गांव में शोक की लहर

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के इंटेलीजेंस ब्यूरो अधिकारी शहीद, गांव में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!