साल का आखिरी सूर्यग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा, गर्भवती महिलाएं क्या करें, ग्रहण प्रभाव, उपाय, सब जानें

साल का आखिरी सूर्यग्रहण, कहां-कहां दिखाई देगा, गर्भवती महिलाएं क्या करें, ग्रहण प्रभाव, उपाय, सब जानें

 

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

आज साल का दूसरा सूर्यग्रहण अश्विन माह की अमावस्या तिथि यानि 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और मध्य रात्रि 02:25 पर समाप्त होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों में तरह -तरह के विचार आ रहे हैं। यहां हम बता रहे हैं कि कल लगने वाले सूर्य ग्रहण सूतक काल के विचार, गर्भवती महिलाएं क्या करें और भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इस ग्रहण का किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

हालांकि इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन ग्रहण के समय प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ चीजों का पालन करना चाहिए। ग्रहण के दौरान घर के बाहर नहीं जाना चाहिए, किसी भी तरह से ग्रहण की छाया से खुद को दूर रखें। इस दिन प्रेगनेंट महिलाओं को न सूर्य के सामने जाना चाहिए और न ही इसके दर्शन करने चाहिए। ग्रहण के समय भोजन भी नहीं किया जाता है, इस समय भगवान का जाप करना चाहिए और पेट पर गेरु आदि लगाकर रखा चाहिए। इस समय सब्जी आदि नहीं काटनी चाहिए और तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ग्रहण के सूतक के समय बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिला, एवं रोगी को यथानुकूल खाना अथवा दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता है।

सबसे पहले आपको सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक कारण बताते हैं। दरअसल सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस वर्ष लगने वाले दो सूर्यग्रहण लगने थे। एक ग्रहण अप्रैल में लग चुका है और दूसरा कल लगन जा रहा है। सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं है। इसलिए कोई सूतक नहीं है। अमावस्या पर अपनो पितरों का निसंकोच तर्पण करें।

  अब इस ग्रहण की राशि पर प्रभाव के बारे में बात कर लेते हैं। यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लग रहा है। यह सूर्यग्रहण वलयाकार यानी जिस भी देश में दिखेगा रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। यह ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है।इसलिए इस ग्रहण काल में कुछ राशियों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है,  ग्रहण की अवधि में मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए ग्रहण थोड़ी विपरीत प्रभाव लेकर आ रहा है। इसके अलावा की राशियों के लिए ग्रहण ठीक रहेगा।

दरअसल सूर्य ग्रहण का सूर्य और राहु से संबंध होता है और चंद्र ग्रहण का चंद्रमा और राहु से संबंध होता है। इसलिए इन दोनों ग्रहणों में दोनों से जुड़ी चीजों का दान करते हैं। मसलन चंद्र ग्रहण हो तो चंद्रमा से जुड़ी सफेद चीजें, चावल, सफेद मिठाई, चीनी आदि चीजों का दान करना चाहिए और अगर सूर्य ग्रहण हो तो  इसके होने से  सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए, जैसे गेंहू, गुड़ और तांबा किसी को दान में देना चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के होने से पितृदोष लगता है। इसलिए सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय जरूर करने चाहिए, वरना पितृदोष कई पीढ़ियों तक प्रभावित कर सकता है। अगर कुंडली में सूर्य और राहु और सूर्य ग्रहण के दोषों को माना जाए तो इससे कई प्रकार की समस्याएं जीवन में आने लगती हैं

अब आपको बता दें कि धार्मिकदृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का खासा महत्व माना जाता है। इसमें सबसे पहले ग्रहण के सूतक काल पर विचार किया जाता है। सूतक काल वह काल होता है, जो ग्रहण से 12 घंटे या 9 घंटे पहले लगता है। इस काल में मांगलिक कार्य, पूजा पाठ नहीं होता है। मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। बस भगवान के नाम का जाप किया जाता है। इस बार के ग्रहण की बात करें तो भारत देश में नहीं देखा जाएगा जिसके कारण इस ग्रहण के सूतक भारत में मान्य नहीं होंगे। आपको बता दें कि सूतक काल में सोना हीं चाहिए और न ही मंदिर में प्रवेश करना चाहिए।

 लगने वाला यह सूर्यग्रहण भारत के अलावा टेक्सास से शुरू होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना,उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास तक दिखाई देगा।

सभी राशियों के लिए उपाय-

मेष राशि
उपाय: ग्रहण के दौरान और उसके बाद गुड़, गेहूं, मसूर की दाल, लाल कपड़े आदि चीजों का दान करना उत्तम रहेगा.

वृष राशि
विशेष उपाय: ग्रहण के दौरान या उसके बाद सफेद चीजें जैसे दही, दूध, चीनी, सफेद कपड़े, कपूर, खीर आदि का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं, हरी मूंग की दाल, कांसे के बर्तन, हरी सब्जियां, हरे कपड़े आदि का दान करें।

कर्क राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है।

उपाय: सफेद वस्तुएं जैसे मोती, सफेद कपड़े, चीनी, चावल, दूध या दूध से बनी मिठाई आदि का दान करना उचित रहेगा।

सिंह राशि
उपाय: ग्रहण के बाद गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल और नारंगी कपड़े आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि
उपाय: हरी मूंग की दाल, कांसे के बर्तन का दान करें, गाय को हरा चारा, हरी सब्जियां, सभी वस्त्र, हरे फल आदि खिलाएं।

तुला राशि
उपाय: यदि आप सफेद वस्तुएं जैसे खीर, दही, चीनी, दूध, सफेद वस्त्र, कपूर आदि का दान करेंगे तो आपको सर्वोत्तम फल प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
उपाय: गेहूं, दाल, गुड़, लाल वस्त्र, फल आदि वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि
उपाय: पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीले फल, चने की दाल, पीले कपड़े, बेसन, केसर, हल्दी, गुड़ आदि का दान करें।

मकर राशि

उपाय: शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे काला छाता, कंघी, काला या नीला लोहा, सरसों का तेल, तिल, लोहे के बर्तन आदि का दान करें।

कुंभ राशि

उपाय: गरीबों और जरूरतमंदों को लोहे के बर्तन, कपड़े और भोजन प्रदान करें। ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर हो जाएगा।

मीन राशि
उपाय: कुत्ते को रोटी दें, पीले फल, पीले वस्त्र, चने की दाल, केसर, बेसन, हल्दी, गुड़ आदि का दान करना उत्तम रहेगा।

यह भी पढ़े

प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया, फिर घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

विद्युत विपत्र में सुधार के लिए कैंप का आयोजन 

राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर की प्रवक्ता रहीं साधना राय बनी प्रधानाचार्या

अपराधियों की गोली से आभूषण दुकानदार की मौत, अपराधियों ने किराना दुकानदार को भी मारी गोली

अवध सिंह हत्याकांड के सुपारी किलर गिरफ्तार, उधर बदमाशों ने नशे में की ताबड़तोड़ फायरिंग

Leave a Reply

error: Content is protected !!