लव जिहाद : इंस्पेक्टर आदित्य बनकर हिन्दू लड़की से शादी करता था 5 बेटों का बाप आबिद,  गिरफ्तार

  लव जिहाद : इंस्पेक्टर आदित्य बनकर हिन्दू लड़की से शादी करता था 5 बेटों का बाप आबिद,  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यूपी राजधानी लखनऊ में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक जालसाज खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताकर हिंदू लड़कियों से शादी करता था।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जालसाज आदित्य सिंह उर्फ आबिद हवारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आबिद हवारी आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। आबिद की तीन शादियां हो चुकी हैं। उसके पांच बच्चे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंदिरानगर की एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया  है कि अंसल के पास किराए पर रहने वाला जालसाज आबिद ने धर्म छिपाकर मुझे प्रेमजाल में फंसाया और उसका रेप भी किया। युवती ने बताया कि आबिद खुद को आदित्य सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच लखनऊ बताता था। युवती ने 15 लाख रुपए ठगने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि आबिद ने मध्यप्रदेश में भी एक हिंदू युवती से धर्म छिपा कर शादी कर चुका है।  आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

यूपी में बिना वैक्सीनेशन लगाये नहीं  मिलेगी शराब और बीयर, खरीदने वालों को दिखाना होगा कार्ड

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सास-ससुर ने दी जान, बेटे ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को मारा, अब उसी देवर को मौत के घाट उतारा 

सिपाही पर महिला ने रेप का आरोप लगा कर ली आत्‍महत्‍या

थाने से 100 मीटर की दूरी पर नाबालिग लड़की से रेप, बंधक बनाकर 7 दिनों तक दुष्कर्म  

पुल‍िस ने छापेमारी कर सेक्‍स रैकेट का किया पर्दाफाश, आपत्त‍िजनक हालत में म‍िलीं तीन महिलाएं

प्रेमी के घर मिलने गई थी युवती तभी हुआ कुछ ऐसा…..

अचानक एसपी के सरकारी आवास पर पहुंचे गवर्नर फागु सिंह चौहान,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!