Headlines

 महाराजगंज थाना पुलिस ने छापामारी कर 05 अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार  

महाराजगंज थाना पुलिस ने छापामारी कर 05 अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के महाराजगंज पुलिस को  गुप्त सुचना प्राप्त हुई की महुआरी रेलवे ओवरब्रिज के पूल के पास कुछ व्यक्ति इकठ्ठा हुए है तथा बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। इस सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करते हुए DIU टीम एवं महाराजगंज थाना पुलिस महुआरी रेलवे ओवरब्रिज पूल के पास पहुंची।

पुलिस बल को देखकर अपराधकर्मी भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से 05 अपराधकर्मी को देशी कट्टा, जिन्दा कारतूस एवं मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया । एक अपराधकर्मी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस घटना क्रम का महाराजगंज थाना काण्ड संख्या 452/25 दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

 

इस काण्ड में पकड़ाये अभियुक्त द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया की दिनांक 28.08.25 को रिसौरा बाजार स्थित नेहा ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में हमलोगों के द्वारा ही फायरिंग की गयी थी तथा दिनांक 31.08.25 को 20 लाख रंगदारी की भी मांग की गई थी, जिसका महाराजगंज थाना काण्ड संख्या 443/25 एवं 451/25 दर्ज किया गया है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
1. राहुल कुमार पे०-स्व० उमेश यादव सा०-महुआरी थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।

2. रुपेश कुमार यादव पे०-मनोज यादव सा०-महुआरी थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।

3. चन्दन कुमार पे० शैलेन्द्र सिंह सा०-रिसौरा थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।

4. बिपिन कुमार प्रसाद पे०-वैधनाथ प्रसाद सा०-सूरबीर थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।

5. शक्ति माया पाण्डेय पे०-विनय पाण्डेय सा० सूरबीर थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।
> फरार अभियुक्त का नाम व पता :-
1. बिट्टु कुमार यादव पे०-लालबाबु यादव सा०-महुआरी थाना-महाराजगंज जिला-सिवान।
> सामान बरामदगी :-
1. दो देशी कट्टा
2. 06 जिन्दा कारतूस
3. 05 मोबाइल
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल :-
1. महाराजगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार
2. जिला आसूचना इकाई (DIU) टीम
4. STF टीम
5. SI अनिल राम
6. महाराजगंज थाना सशस्त्र पुलिस बल

यह भी पढ़े

सात माह में लाख से ज्यादा अपराधियों की गिरफ्तारी से मजबूत हुई बिहार की कानून व्यवस्था

साल का आख़िरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर को,भारत में साढ़े तीन घंटे तक दिखाई देगा।

भारत पर टैरिफ लगाना बेहद जरूरी- डोनाल्ड ट्रंप

बिहार बंद के दौरान छपरा-सिवान एनएच-531 पर एकमा में एनडीए का जोरदार प्रदर्शन, एकमा में दिखा बंद का व्यापक असर

मोबाइल ईवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!