महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,25 का हुआ निधन!

महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त,25 का हुआ निधन!

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बुलढाणा दुर्घटना के पीछे मानवीय भूल का संदेह

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बुलढाणा में एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई।

घायलों का बुलढाणा सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।

इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।

बस में 33 लोग थे सवार

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 25 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

-सुनील कडासने, बुलढाणा एसपी

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

कांग्रेस ने बस हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा,दुखद! महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में 25 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुई बस दुर्घटना में 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई, जबकि अन्य आठ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक बस के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। जिसकी वजह से 25 यात्रियों की मौत हो गई।

वहीं, पुलिस को इस बात का संदेह है कि दुर्घटना ‘मानवीय भूल’ की वजह से हुई। राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने मुताबिक, ड्राइवर के इस दावे के विपरीत कि टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराने के कारण बस में आग लग गई, पुलिस का मानना है कि चालक को नींद आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

बस में कितने यात्री थे सवार?

नागपुर से पुणे जा रही बस में कुल 33 यात्री सवार थे। बकौल पुलिस, बस दुर्घटना देर रात डेढ़ बजे सिंदखेडराजा के पास पिंपलखुटा गांव में हुई, जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई। बस के ड्राइवर और क्लीनर सहित आठ अन्य लोग बच गए, क्योंकि वे टूटी खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

रात के खाने के लिए बस यवतमाल जिले के कारंजा में रुकी थी। इसके बाद बस ने मुंबई-नागपुर हाई-स्पीड कैरिजवे पर सिंदखेडराजा तक लगभग 150 किलोमीटर का सफर लगभग ढाई घंटे में किया। इससे पता चलता है कि बस की औसत स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

बस दुर्घटना की क्या है वजह?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पीड समस्या नहीं हो सकती है। प्रथम दृष्टया यह मानवीय भूल का नतीजा लगता है। हालांकि, ड्राइवर ने कहा कि बस का टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई, लेकिन दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है कि क्या यह मानवीय भूल थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद डीजल टैंक फटने की वजह से बस में आग लग गई।

ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें कि ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस बीच, अमरावती क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने की वजह से दुर्घटना नहीं हो सकती, क्योंकि घटनास्थल पर रबर के टुकड़े या टायर के निशान नहीं थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!