महात्मा गांधी के.वी.वी. में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन.

महात्मा गांधी के.वी.वी. में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन.

किसी भी संस्थान में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भूमिका अहम- प्रो० राजेंद्र बड़गूजर.

श्रीनारद मीडिया प्रतीक कुमार सिंह,मोतिहारी.

 

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से “हिंदी पखवाड़ा-2021” के अंतर्गत हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ बी आर अंबेडकर प्रशासनिक भवन में किया गया। प्रतियोगिता मुख्य रूप से गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए आयोजित की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो० राजीव कुमार और उप कुलसचिव डॉ सच्चिदानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० राजेंद्र सिंह बड़गूजर रहे।


कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए उन्होंने गैर शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा किए गए कामो और उनके अथक परिश्रम पर दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया।
प्रतियोगिता में कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसे दो भागों में रखा गया। पहले भाग में प्रतिभागियों को प्रश्न पत्र दिए गए जिसमें अव्वल आकर 8 प्रतिभागी अगले भाग के लिए चुने गए।


प्रतियोगिता के दूसरे भाग में अलंकार, रस, छंद और भाषा नामक चार समूह बनाकर कुल आठ चरणों में प्रतिभागियों से अलग-अलग विषय पर प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छंद समूह के मंजेश कुमार और शालिनी रहे। द्वितीय स्थान पर अलंकार समूह के फैजान अली और आदित्य ने कब्जा जमाया। वहीं तीसरे स्थान पर भाषा समूह के विवेकानंद राय और उमेश कुमार पाठक रहे, तथा चौथे स्थान पर रस समूह के प्रिंस कुमार और निशांत रंजन रहे।


कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अलावा वहां मौजूद दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए और सही जवाब पर उन्हें इनाम भी दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार ठाकुर ने किया। आयोजन सहयोग ‘हिन्दी साहित्य सभा’ एवं हिन्दी विभाग के शोधार्थी साथियों ने किया।
कार्यक्रम में मीडिया अध्ययन विभाग की छात्रा आस्था रानी और विकास कुमार का भी विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!