Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
महावीर स्वामी ने दिया था सत्य,अहिंसा ,त्याग का ज्ञान - श्रीनारद मीडिया

महावीर स्वामी ने दिया था सत्य,अहिंसा ,त्याग का ज्ञान

महावीर स्वामी ने दिया था सत्य,अहिंसा ,त्याग का ज्ञान

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

महावीर जयन्ती पर विशेष

जैन  धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जी का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के मंगल दिन बिहार के वैशाली कुंड ग्राम में राजा सिद्धार्थ राज प्रसाद में हुआ था। कहा जाता है कि तीर्थंकर का अवतार होते ही तीनो लोक आश्चर्यकारी आनंद से खलबला उठे। वैशाली में प्रभु जन्म से पूर्व चारों ओर नूतन आनंद का वातावरण छा गया। वैशाली कुंडलपुर की शोभा अयोध्या नगरी जैसी थी। उसमें तीर्थंकर के  अवतार की पूर्व सूचना से संपूर्ण नगरी की शोभा में और भी वृद्धि हो गई थी।

प्रजा जनों में सुख समृद्धि और आनंद की  वृद्धि होने लगी तथा महाराजा सिद्धार्थ के प्रांगण में प्रतिदिन तीन बार साढ़े तीन करोड़ रत्नों की वर्षा होती थी। एक बार बाल महावीर अपने बाल मित्रों के साथ वन में खेल रहे थे। अचानक एक आश्चर्यजनक घटना हुई। फू-फू करता एक भयंकर विषैला नाग अचानक ही वहां आ पहुंचा। जिसे देख कर सब मित्र इधर-उधर भागने लगे क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा भयंकर विषैला सर्प नहीं देखा था। परंतु महावीर न तो भयभीत हुए और न हीं भागे। वह तो निर्भयता से सर्प की चेष्टाएं देखते रहे। जैसे मदारी सांप का खेल, खेल रहा हो और हम देख रहे हो। वर्धमान कुमार उसे देखते रहे। शांतचित्त से निर्भयता पूर्वक अपनी ओर देखते हुए वीर कुमार को देखकर नागदेव  आश्चर्यचकित हो गया, कि वाह ! यह वर्द्धमान कुमार आयु में छोटे होने पर भी  महान है। वीर हैं। उसने उन्हें डराने के लिए अनेक प्रयत्न किए। बहुत  फुफकारा। परंतु वीर तो अडिग रहे।

दूर खड़े राजकुमार यह देख घबराने लगे कि अब क्या होगा।  सर्प को भगाने के लिए क्या किया जाए। कुछ देर में भयंकर सर्प अदृश्य हो गया। उसके स्थान पर एक तेजस्वी देव खड़ा था  और हाथ जोड़कर वर्द्धमान की स्तुति करते हुए कह रहा था कि आप सचमुच महावीर  हैं। आपके अतुल बल की प्रशंसा स्वर्ग के अंदर भी करते हैं। मैं स्वर्ग का  देव हूं। मैंने अज्ञान भाव में आपके बल और धैर्य की परीक्षा हेतु नाग का  रूप धारण किया। मुझे क्षमा कर दें।

तीर्थंकरों की दिव्यता वास्तव में अछ्वुत है। प्रभु आप वीर नहीं बल्कि महावीर हैं।  पटना के बाहर वाले इलाके गंगा नदी के पश्चिमी  तट पर वैशाली कुंड ग्राम के नागखंड नामक  उपवन में शिविका से उतरकर प्रभु महावीर एक स्फटिक शिला पर विराजे। वर्द्धमान कुमार ने नम: सिद्धेभ्य कहकर प्रथम सिद्धों  को नमस्कार किया। इस प्रकार देहतीत सिद्धों को निकट जाकर प्रभु ने आभूषण उतारे। वस्त्र भी एक-एक करके उतार दिए और सर्वथा दिगंबर दशा धारण की।  वर्द्धमान कुमार जितने वस्त्र में शोभते थे, दिगंबर  दशा में अधिक सुशोभित होने लगे।

मार्गशीर्ष कृष्णा दशमी के संध्याकाल स्वयं दीक्षित होकर  महावीर मुनिराज तप धारण करके अप्रमत्तभाव से चैतन्य ध्यान में लीन हो गए।  भगवान  महावीर के पांच सिद्धांत पूरे विश्व में अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य  एवं अपरिग्रह के रूप में प्रसिद्ध हुए। जिनको अपनाकर लाखों जीवों ने अपना  कल्याण किया। उनका सबसे बड़ा सिद्धांत था कि जियो और जीने दो। अथार्त स्वयं  जीते हुए संसार के प्रत्येक प्राणी को जीने का अधिकार है।

भगवान महावीर  स्वामी के शरीर की ऊंचाई 7 फुट थी। रंग पीला स्वर्ण जैसा था। सवार्ंग सुंदर उनकी आकृति  थी। सुगंधित श्वास था। अछ्वुत रूप अतिशय बल एवं मधुर वाणी थी। उस शरीर में  1००8 उत्तम चिन्ह थे। वैशाख शुक्ला दशमी के दिन ऋजुकला नदी के तट पर वीर  प्रभु को केवल ज्ञान हुआ। समवशरण की रचना हुई तथा कार्तिक कृष्णा अमावस्या  के दिन महावीर भगवान पावापुरी के पदम सरोवर नामक स्थान से मोक्ष पधारे।  लाखों भक्तों ने करोड़ों दीपक की आंवलिया सजाकर प्रभु के मोक्ष कल्याणक का  उत्सव मनाया। इसलिए कार्तिक कृष्ण अमावस्या दीपावली के रूप में प्रसिद्ध  हुई। जो आज भी भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।

भगवान महावीर स्वामी का जन्म ईसा से ५९९ वर्ष पूर्व कुंडग्राम (बिहार), भारत मे हुआ था। वर्तमान में वैशाली (बिहार) के वासोकुण्ड को यह स्थान माना जाता है। २३वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त करने के 188 वर्ष बाद इनका जन्म हुआ था।जैन ग्रन्थों के अनुसार जन्म के बाद देवों के मुखिया, इन्द्र ने सुमेरु पर्वंत पर ले जाकर बालक का क्षीर सागर के जल से अभिषेक कर नगर में आया। वीर और श्रीवर्घमान यह दो नाम रखे और उत्सव किया। इसे ही जन्म कल्याणक कहते है। हर तीर्थंकर के जीवन में पंचकल्याणक मनाए जाते है। गर्भ अवतरण के समय तीर्थंकर महावीर की माता त्रिशला ने १६ शुभ स्वप्न देखे थे जिनका फल राजा सिद्धार्थ ने बताया था। यदि बात की जाए पाखंड मत की तो सबसे ज़्यादा पाखंड मत हमें जैन धर्म में देखने को मिलते है, इसका प्रमाण जैन धर्म की एक पुस्तक “आओ जैन धर्म को जाने” में मिलता है, जिसमें स्पष्ट लिखा है की महावीर जैन जी ने अपने काल में 363 पाखंड मत चलाए जो कि आज तक जैन धर्म में प्रचलित हे.
ये भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!