मशरक की खबरें : भूमी सबधी विवादों के निपटारे के लिए  थाना में  जनता दरबार आयोजित

मशरक की खबरें : भूमी सबधी विवादों के निपटारे के लिए  थाना में  जनता दरबार आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


गेहूं की फसल कटते ही मशरक थाना क्षेत्र में जमीनी विवादों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीओ रविशंकर पांडेय और थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, थाना पुलिस विपिन कुमार, अंचल निरीक्षक महेंद्र राम समेत अंचल के कर्मी उपस्थित रहे।

सीओ रविशंकर पांडेय ने बताया कि सारण जिलाधिकारी के आदेशानुसार हर शनिवार को थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें आज पांच नया मामला दर्ज कराया गया जिसमें विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने का आदेश जारी किया गया है वही पहले से 5 मामले लंबित पड़ा है जिस पर जांच पड़ताल के बाद कागजात की जांच पड़ताल के लिए रखा गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।  खेती के समय में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से जहां एक ओर अधिकारी परेशान हैं तो वही पूर्व के जमीनी विवाद मामलों का निपटारा करना प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय मशरक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह के द्वारा स्वर्गीय गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह , ब्रमदेव दास, राजेंद्र सिंह, डॉ रविंद्र सिंह, विक्रमा सिंह आदि शामिल रहे।

उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय गांधी को 21 वी सदी एवम आधुनिक भारत के निर्माता बताया राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बहुत से जनउपयोगी योजनाओ की शुरुवात किए जिसमे पंचायती राज व्यवस्था सहित कम्प्यूटर के झेत्र के बहुत योगदान रहा न्योदय विद्यालय जैसे विद्यालय की स्थापना एवम मतदान की उम्र 21 से 18 वर्ष करना और ATM व्यवस्था चालू करना उनकी मुख्य उपलब्धि है। उनके कुशल व्यक्तित्व और सादगी का ही परिणाम था कि विरोधी पार्टी के नेता भी उनको सम्मान करते थे।

 

ऑटो और बाइक में हुई टक्कर

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक स्टेशन रोड में शनिवार को ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार को घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र सरदारगंज गाव निवासी राजदेव महतो का 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मौके पर लोगों ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर बाजार करने आ रहा था कि ऑटो से टक्कर हो गई जिसमें घायल हो गया आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने चलाया सघन बाइक चेकिंग अभियान

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिले के मशरक थाना पुलिस ने शनिवार को अपराध नियंत्रण और सड़कों पर यातायात नियमों के तरह सघन बाइक चेकिंग अभियान लखनपुर गोलम्बर पर चलाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी बृजनंदन प्रसाद की अगुवाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह रूटिंग जांच है। अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधियों पर विशेष नजर रखने के लिए सघन वाहन चेकिंग लगातार चलेगा।

यह भी पढ़े

आठ माह के अंदर सर्पदंश से मृत भाई बहन के परिजनों से मिले सांसद

पानापुर की खबरें :  मछली मारने की विवाद में हुई मारपीट  मामले में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार 

 प्रदेश लोहार समाज के लोगो ने सांसद रूढ़ी से मिलकर लोहार जाति को अनुसूचित जन जाति का दर्जा दिलाने का किया मांग

दरौली प्रखंड  के करोम में मुखिया ने अमृत सरोवर योजना का किया शिलान्यास

मंकीपाक्स का क्‍या है इलाज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय?

Leave a Reply

error: Content is protected !!