छपरा नगर भूमि स्वामी संगठन द्वारा आयोजित कैन्डिल मार्च में उमड़ा जन सैलाब

छपरा नगर भूमि स्वामी संगठन द्वारा आयोजित कैन्डिल मार्च में उमड़ा जन सैलाब

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ छपरा (बिहार):

छपरा नगर भूमि स्वामी संगठन द्वारा आयोजित कैन्डिल मार्च को अभूतपूर्व जन प्रतिसाद मिला। सैकड़ो की संख्या में भाग लेकर न केवल डबल डेकर से प्रभावित जनता बल्कि छपरा के आम निवासियों ने भी इस मुहीम को अपना प्रत्यक्ष सहयोग दिया।

प्रशासन की डबल डेकर के निर्माण से सम्बंधित मनमानी नीतियों के विरोध में किए गए इस शांतिपूर्वक कैन्डिल मार्च की शुरुआत गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संध्या छः बजे हुई जिसके बाद संगठन के नेतृत्व में गाँधी चौक से म्यूनिसिपल चौक तक सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए कैन्डिल मार्च निकाला गया। संगठन के मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया सैकड़ो भू-स्वामीयों के हाथों में विभिन्न स्लोगन की तख्तियां जैसे जनतांत्रिक सरकार और जनता पर हीं अत्याचार, डबल डेकर डबल धोखा व्यापार डूबा मुआवज़ा रोका, कह कर टोपोलैण्ड-असर्वेक्षित क्यों किया जा रहा हमें असुरक्षित? कैसी ये सरकार की नीति जनता गैर, ज़मीन से प्रीति,
सबसे ऊंचा जन सरोकार इसके आगे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झुकेगी सरकार, हमारी भूमि हमारा अधिकार, उचित मुवाअजा दे सरकार आदि स्लोगन का प्रदर्शन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष पाण्डेय शैलेश कुमार ने बताया हमारी जमीन को टोपोलैंड घोषित कर प्रशासन ने छल का काम किया हैं जो अनैतिक तथा असंवैधानिक है। संगठन के सचिव अतुल कुमार ने बताया छपरा की जनता पूर्णतः प्रशासन के खिलाफ हैं ये प्रदर्शन में उतरे जन सैलाब से स्पष्ट प्रतीत होता है। जब तक प्रशासन हमारी मांगो को नहीं मानती है तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। माननीय उच्च न्यायालय ने स्टे देकर प्रोत्साहन दिया हैं तथा सभी को इससे संबल मिला है।
उल्लेखनीय रूप से सैकड़ो की संख्या में शामिल लोगों में संगठन के अध्यक्ष पाण्डेय शैलेश कुमार, सचिव अतुल कुमार,छपरा नगर भू-स्वामी संगठन के मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, वीरेन्द्र व्याहुत, डाॅक्टर विवेक कुमार , प्रशांत राज, अभिषेक कल्याण अधिवक्ता, मो परवेज, प्रभाकर गुप्ता, मनीष कुमार, रितेश रौनियार, संजय अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह, डाॅक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार ब्याहुत, मनोज कुमार,अशोक गुप्ता,बच्चा पटवा, अभिषेक गुप्ता आदि कैन्डिल मार्च में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े

Raghunathpur रेफरल अस्पताल में निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे सेवा का हुआ शुभारम्भ

बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रोजगार पर  लिया बड़ा निर्णय, 35 एजेंडों पर लगी मुहर

शादीशुदा महिला ने  ससुराल के 9 लोगों को जहर देकर ननदोई संग भागी

बिहार पंचायत चुनाव में  चिल्लाने पर होगी 3 माह की जेल, जानिए क्‍या है यह नया आदेश 

Leave a Reply

error: Content is protected !!