ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में चला सदस्यता अभियान

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में चला सदस्यता अभियान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान एवं पूजा पाठ का आयोजन किया गया। उक्त बातें सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने बलिया के दामोदरपुर में कही। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आज बीएसएस सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। जिसके तहत मैंने तिलेश्वर नाथ धाम के महंत जी को संगठन की सदस्यता दिलवाई।

जनपद बलिया में जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे, जिला प्रभारी पंकज मिश्रा, प्रदेश संरक्षक दया शंकर तिवारी आदि ने जगह-जगह सदस्यता अभियान की शुरुआत की। तीलेश्वर नाथ धाम पर जिला संरक्षक रत्नाकर दुबे, जिला सचिव सत्येंद्र पांडे, आत्मा पांडे, आशीष पांडे, विष्णु कुमार मिश्रा, सरोज दुबे, मनीष दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जगह-जगह लोगों को शपथ भी दिलाया गया कि हम एक आदर्शवान चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना करेंगे। ब्राह्मण है तो हिंदू है हिंदू है तो हिंदुत्व है हिंदुत्व है तो हिंदुस्तान है इस बात की भी शपथ दिलाई गई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन 10000 सदस्य बनाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे, गुड्डू तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रामजी चौबे, संतोष पांडे, सत्य प्रकाश ओझा आदि की सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

यह भी पढ़े

समस्तीपुर की युवती दरभंगा में कर रही अपराध, चाकू के बल पर हुई लूट में 3 गिरफ्तार; लड़की का इतिहास खंगाल रही पुलिस

आखिर 10 महीने बाद ‘ठाकुर’ बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा; एक-दो हत्या नहीं, नरसंहार के जुर्म में थी तलाश

बिहार में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली

मुंगेर में बीएमपी जवान का मर्डर, पूजा-पंडाल घूमने निकला था, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

Leave a Reply

error: Content is protected !!