MI vs RCB Virat Kohli met Rohit Sharma after the defeat from Mumbai Indians everyone was shocked to see Photos – MI से हार के बाद विराट कोहली जैसे रोहित शर्मा से मिले, देखकर हर कोई दंग

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से जिस तरह से आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मुलाकात की, उसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली कभी सौरव गांगुली से हाथ नहीं मिलाने के लिए तो कभी गौतम गंभीर से झगड़े के लिए सुर्खियों में रहे, ऐसे में रोहित के साथ ऑनफील्ड उनकी केमेस्ट्री देखकर फैन्स काफी खुश हैं। विराट और रोहित की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं मैच के दौरान विराट ने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी उनकी दमदार पारी के लिए बधाई दी थी।

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया था। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव को चुना गया, जिन्होंने 35 गेंदों पर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 42 रन जड़ डाले।

यह मैच विराट और रोहित दोनों के लिए बल्लेबाज के तौर पर अच्छा नहीं रहा। विराट कोहली चार गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं रोहित शर्मा आठ गेंद पर सात रन बनाकर चलते बने। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाने की राह अपने लिए कुछ आसान कर ली है, वहीं आरसीबी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!