Mumbai Indians become 1st team to chase 3 200 plus runs in an IPL Season also Winning with the most balls to spare in a 200 plus chase

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के लिए मंगलवार 9 मई का दिन शानदार रहा, क्योंकि टीम ने आईपीएल 2023 में छठी जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी दिन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके इतिहास रचा। इसी दौरान दो बड़े रिकॉर्ड मुंबई की टीम ने अपने नाम किए, जो इससे पहले कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। 

दरअसल, मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने तीन मैचों में 200 या इससे ज्यादा रनों का टारगेट एक सीजन में चेज किया है। अभी तक पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्होंने क्रमशः 2014 और 2018 में 200 या इससे ज्यादा रनों का लक्ष्य दो-दो बार चेज किया था। अब मुंबई ने तीन बार 200 रन चेज करते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कर लिया है। कई मैचों में 200 रन मुंबई ने बनाए हैं। 

रोहित शर्मा के साथ हुई नाइंसाफी, थर्ड अंपायर के गलत आउट देने पर पूर्व क्रिकेटर भड़के

इसके अलावा मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की एकमात्र टीम बन गई है, जिसने 200 या इससे ज्यादा रनों का लक्ष्य सबसे कम ओवरों में हासिल किया है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ 16.3 ओवर में 200 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2017 में 15 बॉल शेष रहते 208 रन चेज किए थे, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम और पांच बार की आईपीएल विजेता ने 21 गेंद शेष रहते 200 रन चेज किए हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए इस 200 रनों की चेज को एकतरफा सूर्यकुमार यादव ने कर दिया था। उन्होंने 35 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली। सूर्या ना तो आरसीबी के किसी पेसर को आसानी से जाने दिया और ना ही किसी स्पिनर को हावी होने का मौका दिया। वानिंदु हसरंगा ने जरूर ईशान किशन और रोहित शर्मा को आउट किया था, लेकिन जब वे दूसरे स्पेल में आए तो सूर्या और नेहल वढेरा ने उनकी जमकर खबर ली और उनके खिलाफ खूब रन बटोरे। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!