MI vs SRH Probable Playing 11 IPL 2023 Match 69 Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Playing XI Rohit Sharma Aiden Markram

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

MI vs SRH Probable Playing 11: मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की रविवार को आईपीएल 2023 के 69वें मैच में टक्कर होगी। दोनों का यह आखिरी लीग मुकाबला है। एमआई और एसआएरच की दोपहर साढ़े तीन बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। हैदराबाद प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है जबकि मुंबई के लिए यह करो या मरो का मैच है। मुंबई को अंतिम चार की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई को बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होगा ताकि उसका नेट-रनरेट बेहतर हो सके। मुंबई 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के बाद छठे स्थान पर है। उसके 14 अंक हैं। बता दें कि तीन टीम प्लेऑप में पहुंच चुकी हैं और सिर्फ एक स्थान खाली है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के हाथों 5 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। एलएसजी ने 177/3 का स्कोर बनाया और मुंबई को 172/5 पर रोक दिया। ऐसे में मुंबई आज के मैच में शायद ही बड़ा फेरबदल देखने को मिले। हालांकि, बल्लेबाज तिलक वर्मा के फिट होने पर उनकी प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है। उन्होंने आखिरी मैच 3 मई को पंजाब के खिलाफ खेला था। वह चोटिल होने के कारण चार मैच नहीं खेले सके। मुंबई इसके अलावा स्पिनर ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका दे सकती है।

वहीं, हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है। एसआरएच तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के स्थान पर रफ्तार के सौदागार उमरान मलिक को आजमा सकती है। पिछली सीजन में कहर बरपाने वाले उमरान 16वें सीजन में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में केवल 5 विकेट चटकाए हैं। खराब प्रदर्शन के चलते वह कई हफ्तों से बेंच पर बैठे हैं। उन्होंने आखिरी मैच 29 अप्रैल को दिल्ली के विरुद्ध खेला था। एडेन मारक्रम के नेतृत्व वाली एसआरएच अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ी थी और 8 विकेट से हार झेली।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा/तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन/कुमार कार्तिकेय।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी/उमरान मलिक, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!