मोनालिसा जी आपको ठंडी नहीं लगती क्या ! -फैंस

मोनालिसा जी आपको ठंडी नहीं लगती क्या ! -फैंस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उनके बाल खुले हुए हैं। इसके साथ उन्होंने एक चैन भी पहन रखी है। मोनालिसा ने तस्वीर बिना मेकअप के शेयर की है। इसके साथ उन्होंने दो ताश के पत्तों की इमोजी शेयर की है।

मोनालिसा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

मोनालिसा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में 72000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर सोलह सौ के लगभग कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उनके फिगर की भी सराहना की है। कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने लिखा है, ऑसम यू लुक, सो हॉट, आपको ठंडी नहीं लगती क्या बहन, लड़के पानी पानी हो गए होंगे आपको देखकर। एक ने लिखा है, ‘नेचुरल ब्यूटी।’ एक ने लिखा है, ‘हॉट ब्यूटी लुक।’ मोनालिसा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है

मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस है। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर भी फैंस काफी उत्साहित रहते हैं।

मोनालिसा अपने पति के साथ मिलकर ट्रेंडिंग रील भी बनाती है

मोनालिसा इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने पति के साथ मिलकर ट्रेंडिंग रील भी बनाती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह पति के साथ न्यू ईयर मनाती नजर आई थी। इसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते भी नजर आए थे।

करोड़ों की हैं मालकिन

उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा 2.5 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। तो वहीं साल 2018-19 में एक्ट्रेस की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर से लेकर 1.5 मिलियन डॉलर के बीच थी। उन्होंने इन दिनों टीवी से लेकर फिल्मों तक अपना हाथ आजमाया। एक फिल्म के लिए 7-10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। साथ ही सीरियल के एक एपिसोड के लिए वो 50 लाख की फीस वसूलती हैं।

भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं मोनालिसा

मोनालिसा के पास मुंबई में आलीशान घर भी है। इतना ही नहीं उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जो अक्सर इंस्टाग्राम रील्स में भी देखने को मिल जाती हैं। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी उनकी तरह ही स्टाइलिश हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली मोनालिसा ने अब बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया है। 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी मोनालिसा को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ‘मनी है तो हनी है’, ‘सात सहेलियां’ समेत वह हिंदी, बंगाली, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!