नालंदा में लूटकांड का आरोपी हथकड़ी खिसका हुआ फरार

नालंदा में लूटकांड का आरोपी हथकड़ी खिसका हुआ फरार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बीती शाम पेट्रोल पंप पर की थी 20 हजार रुपए की लूट, पुलिस खोज में जुटी

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था आरोपी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:


नालंदा में लूट कांड का आरोपी मेडिकल के दौरान पुलिस कस्टडी में हथकड़ी सरका कर रविवार को फरार हो गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है। शनिवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के शारदा पेट्रोल पंप के समीप 1 बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने पेट्रोल डलवाने के बाद नोजल कर्मी से कहासुनी के उपरांत हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया था और 20 हजार लूट कर फरार हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि 2 अन्य फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी अस्थावां थाना क्षेत्र के निजमापुर गांव निवासी उमेश पासवान का पुत्र विनोद पासवान था। जबकि एक अन्य आरोपी इंद्रदेव पासवान के पुत्र कुंदन कुमार को पुलिस ने रात में रेड कर पकड़ा था।

रेड के लिए जाती पुलिस
शारदा पेट्रोल पंप के संचालक सूरज कुमार ने शनिवार की रात कुल 3 लोगों को आरोपित कर लूटपाट के मामले में एफआईआर नगर थाना में दर्ज कराया था। नगर थाना के होमगार्ड के जवान विनोद पासवान एवं कुंदन कुमार को मेडिकल के लिए ई-रिक्शा से सदर अस्पताल ले गए थे। जहां से मौका पाकर पुलिस की मौजूदगी में विनोद पासवान फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी ने बताया कि कोविड जांच के बाद अभियुक्त को न्यायालय ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में रस्सी खोल हथकड़ी के साथ भाग गया।

112 वाहन के पुलिसकर्मियों को सूचना मिली थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव की तरफ एक व्यक्ति हथकड़ी के साथ भाग रहा है। सूचना के अवलोकन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथकड़ी पहने व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त विनोद पासवान के रूप में हुई। विनोद पासवान पर पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े

France Riots:नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में क्यों भड़की हिंसा?

France Riots:दंगों के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार है-फ्रांसीसी राष्ट्रपति

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की स्‍थापना दिवस को लेकर बैठक

मेरे लिए कोई नई बात नहीं, फिर से पार्टी को करूंगा खड़ा-शरद पवार

भगवानपुर हाट की खबरें: किसान सलहकारो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कृषि पर पड़ रहा असर

Leave a Reply

error: Content is protected !!