बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को दी गई  नई जिम्मेदारी 

बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को दी गई  नई जिम्मेदारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

10 डीडीसी और 47 एसडीओ बदले गए हैं।

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्टेट डेस्क :

 

बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को  नई जिम्मेदारी दी गई। 10 डीडीसी और 47 एसडीओ बदले गए हैं। डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, नालंदा राकेश कुमार का तबादला संयुक्त आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना,डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, अरवल राजेश कुमार का तबादला बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा, डीडीसी सह सीईओ पश्चिम चंपारण रविन्द्र नाथ प्रसाद का तबादला अपर समाहर्ता, मधेपुरा, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, सहरसा राजेश कुमार सिंह का तबादला संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद मधुबनी अजय कुमार सिंह का तबादला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पटना, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, भागलपुर सुनील कुमार-1 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा, डीडीसी सह सीईओ जिला परिषद, रोहतास सुरेन्द्र कुमार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय, डीडीसी सह सीईओ, मधेपुरा विनोद प्रसाद सिंह को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कैमूर,

अपर समाहर्ता बेगूसराय बलागउद्दीन को संयुक्त सचिव, पंचायती राज और अपर समाहर्ता मधेपुरा उपेन्द्र कुमार को कुल सचिव, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं समाजिक परिवर्तन संस्थान बनाया गया है।

अपर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर अनिता सिन्हा को एसडीओ राजगीर, मोतिहारी सदर के एसडीओ प्रिय रंजन साहू को एसडीओ भभुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी राहुल कमार को एसडीओ मोहनियां, डीटीओ मुजफ्फरपुर लाल ज्योतिनाथ शाहदेव को एसडीओ आरा सदर, बेगूसराय में पदस्थापित धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को एसडीओ बक्सर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल कुमार पंकज को एसडीओ डुमरांव, एसडीओ हथुआ अनिल कुमार रमण को एसडीओ शेरघाटी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम गोपाल कुमार को एसडीओ नीमचक बथानी, एसडीओ नीमचक बथानी मनोज कुमार को एसडीओ जहानाबाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय आदित्य कुमार पियूष को एसडीओ रजौली, एसडीओ विक्रमगंज निजयंत को एसडीओ औरंगाबाद सदर, भोजपुर में तैनात योगेन्द्र कुमार को एसडीओ मढ़ौरा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज संजय कुमार को एसडीओ महाराजगंज,

एसडीओ सिकरहना ज्ञान प्रकाश को एसडीओ मुजफ्फरपुर पूर्वी, एसडीओ चकिया बृजेश कुमार को एसडीओ मुजफ्फरपुर पश्चिमी, वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर शिवानी शुभम को एसडीओ बेलसंड, एसडीओ पूर्णिया सदर बिनोद कुमार को एसडीओ बेतिया सदर, दलसिंहसराय में पदस्थापित धनंजय कुमार को एसडीओ नरकटियागंज, स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी शंभु शरण पाण्डेय को एसडीओ चकिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसड़ा इफ्तेखार अहमद को एसडीओ सिकरहना, एसडीओ सहरसा शंभुनाथ झा को एसडीओ बेनीपुर, नगर विकास एवं आवास विभाग में तैनात संजीव कुमार कापर को एसडीओ बिरौल, सहरसा में पदस्थापित अश्विनी कुमार को एसडीओ मधुबनी सदर, वरीय उप समाहर्ता नालंदा अभिषेक कुमार को एसडीओ फुलपरास,

एसडीओ बेनीपुर प्रदीप कुमार झा को एसडीओ सहरसा सदर, बक्सर में पदस्थापित अनिशा सिंह को एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली संजय कुमार सिंह को एसडीओ निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोतिहारी सदर राकेश रमण को एसडीओ पूर्णियां सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मुंगेर सदर राजीव कुमार को एसडीओ धमदाहा, भूमि सुधार उप समाहर्ता जमुई कुमार सिद्धार्थ को एसडीओ मनिहारी, एसडीओ धमदाहा राजेश्वरी पाण्डेय को एसडीओ बारसोई, वरीय उप समाहर्ता पटना धनंजय कुमार को एसडीओ भागलपुर सदर,

भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पश्चिम मधुकांत को एसडीओ कहलगांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर अभय कुमार तिवारी को एसडीओ जमुई, किशनगंज में पदस्थापित अमन कुमार सुमन को एसडीओ गोगरी, एसडीओ बेलसंड रामानुज प्रसाद सिंह को एसडीओ बेगूसराय सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता जगदीशपुर रोहित कुमार को एसडीओ बलिया, एसडीओ राजगीर संजय कुमार को भूमि सुधार उप समहार्ता मोतिहारी सदर, एसडीओ भभुआ जंमेजय शुक्ला को भूमि सुधार उप समहार्ता दलसिंहसराय, एसडीओ बक्सर सदर कृष्ण कुमार उपाध्याय को वरीय उप समाहर्ता नालंदा,

 

एसडीओ डुमरांव हरेन्द्र राम को जिला पंचायत राज पदाधिकारी वैशाली, एसडीओ शेरघाटी उपेन्द्र पंडित को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पीरो, एसडीओ रजौली चंद्रशेखर आजाद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पालीगंज, एसडीओ औरंगाबाद सदर प्रदीप कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, एसडीओ मढौरा विनोद कुमार तिवारी को ओएसडी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, एसडीओ महाराजगंज राम बाबू कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी दलसिंहसराय,

 

एसडीओ मुजफ्फरपुर पूर्वी कुमंदर कुमार को वरीय उप समाहर्ता मुंगेर, एसडीओ मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनिल कुमार दास को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशनंगज, एसडीओ बेतिया सदर विद्यानाथ पासवान को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर सदर, एसडीओ दरभंगा सदर राकेश गुप्ता को बिहार तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव, एसडीओ बिरौल ब्रज किशोर लाल को वरीय उप समाहर्ता पटना, एसडीओ फुलपरास गणेश कुमार को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, दरभंगा, एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर वीरेन्द्र कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, एसडीओ निर्मली नीरज नारायण को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, पूर्णिया, एसडीओ बारसोई पवन कुमार मंडल को वरीय उप समाहर्ता समस्तीपुर, एसडीओ भागलपुर सदर आशीष नारायण को उप सचिव विद्यालय सेवा आयोग,

एसडीओ कहलगांव सुजय कुमार सिंह को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय सदर, एसडीओ नवगछिया अखिलेश कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, एसडीओ बांका मनोज कुमार चौधरी को ओएसडी बिहार लोक सेवा आयोग, एसडीओ मुंगेर सदर खगेश चंद्र झा को भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पश्चिमी, एसडीओ गोगरी सुभाष चंद्र मंडल को उप महाप्रबंधक (मुख्यालय), एसडीओ बेगूसराय सदर संजयव कुमार चौधरी को भूमि सुधार उप समाहर्ता मुंगेर सदर और

एसडीओ बलिया उत्तम कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल बनाया गया है।

 

वहीं फैयाज अख्तर को खगड़िया, मुकेश कुमार सिन्हा को बेगूसराय, राजीव को गया, सुषमा कुमारी को मुजफ्फरपुर, मंजू प्रसाद को औरंगाबाद, संजय कुमार वर्मा को पटना, सुनील कुमार को लखीसराय का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इती चतुर्वेदी को सीतामढ़ी, रूपा रानी को गोपालगंज, रश्मि कुमारी को वैशाली का वरीय उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार निगरानी विभाग में ओएसडी जबकि पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे मनीष शर्मा को योजना एवं विकास विभाग में उप सचिव और अनिमेष कुमार को वरीय उप समाहर्ता कटिहार बनाया गया है।

यह भी पढ़े

*वाराणसी में वैक्सीन लगाने के लिये लाइन में ईंट रखकर दो सौ रूपए में बेचा जा रहा था स्थान, विरोध करने पर युवक की पिटाई*

राजधानी एक्स. में अंडरवियर में घूमने लगे जद यू विधायक गोपाल मंडल

तू 17 वर्ष का मैं 19 वर्ष की, दोनों ने की शादी, फिर क्यों हुआ जेल?

Leave a Reply

error: Content is protected !!