सिधवलिया की खबरें : नाली का पानी गिराने पर महिला को मारपीट कर आभूषण छीना
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने क्षेत्र के बघवार लोहार टोली गांव मे नाली का पानी जबरन गिराने के कारण मारपीट कर घायल करने एवं एक महिला को अर्धनग्न कर सोने का चैन छिनकर नगदी छीन लेने के मामले मे थाने की पुलिस ने दो महिला सहित पांच व्यक्तियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
बता दें कि 29 जनवरी की सुबह बघवार लोहार टोली के बच्चन महतो की जमीन मे उनके पड़ोसी सुदिष्ट महतो, जगदीश महतो,सतन महतो,सुनीता देवी और मिना देवी ने मिलकर बच्चन महतो को फरसा से मारपीट कर बूरी तरह घायल कर दिये थे तथा उनकी बहू को अर्धनग्न कर सोने का चैन और 3 हजार रुपए नगद छीन लिए थे l
वहीं घायल बच्चन महतो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चलने के बाद इनका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है l सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान ही बच्चन महतो के फर्दबयान के आधार पर पुलिस ने दोनो महिला आरोपियों सहित उक्त पांचो व्यक्तियों पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l
श्रद्धा भक्ति के साथ मनायी गयी संत रविदास की जयंती
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के बुधसी सीढा के प्रांगण मे संत रविदास की जयंती भक्तिभाव से मनाई गई l दर्जनों भक्तों ने उनकी तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर संत रविदास की प्रार्थना की l
पुरोहित व पूर्व शिक्षक छोटेलाल राम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं वंदन कराया तथा महा प्रसाद का वितरण किया गया l मौक़े पर भक्तों मे रामू राम, मुन्नीलाल शर्मा,ज्योतीलाल पटेल, धीरन यादव, सुरेंद्र प्रसाद,जयलाल राम सहित महिला भक्त शामिल थे l
यह भी पढ़े
मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
डॉ अज्म का काव्य संग्रह ‘पेंसिल के निशां’ साहित्य की दुनिया में छोड़ेगा अमिट छाप
जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, ‘मफलर’ की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या
भोरे में स्मैक के धंधे का खुलासा, सात गिरफ्तार
छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

