Headlines

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):


छपरा  शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली में स्थित होटल ललिता के मैनेजर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर शाम की है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

 

गोली लगने से घायल मैनेजर को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्व. सुभाष पांडे के पुत्र 26 वर्षीय अभिषेक कुमार पांडेय होटल ललिता में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

 

अभिषेक ने बताया कि वह होटल के काउंटर पर बैठा था, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और जबरन उसे होटल से बाहर खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।

 

कोचिंग जा रही छात्रा को कमरे में बंद कर पीटा, घायल छात्रा छपरा रेफर

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के  पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में शनिवार की सुबह कोचिंग जा रही एक छात्रा को कमरे में बंद कर पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि लगुनी गांव निवासी भरत महतो का अपने पड़ोसी के साथ पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह भरत महतो की 14 वर्षीया पुत्री डुमरसन बाजार कोचिंग जा रही थीं।

 

इसी दौरान आरोपितों ने उसे कमरे में बंद कर जमकर पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन एवं ग्रामीण पहुँचे तब जाकर छात्रा की जान बच्ची। घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसे छपरा रेफर कर दिया।

 

इस मामले में पीड़ित छात्रा की माँ गुड़िया देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है जिसमें तीन को आरोपित किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजा कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

जज का ड्राइवर ही निकला पत्नी का कातिल, हाजीपुर में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बजट 2026–27: लगातार 9वीं बार बजट पेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण; MSME से हेल्थ, इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी तक बड़े ऐलान 

भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान करेगा बॉयकॉट 

बगौरा में लगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ जाँच शिविर

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर बीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!