Headlines

सिसवन  की खबरें :   21 स्थानों पर चला नियमित टीकाकरण अभियान

सिसवन  की खबरें :   21 स्थानों पर चला नियमित टीकाकरण अभियान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

रेफरल अस्पताल,सिसवन द्वारा बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के 21 अलग-अलग स्थानों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को बीसीजी, पोलियो, पेंटावैलेंट और खसरा-रूबेला समेत अन्य जरूरी टीके लगाए गए, वहीं गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर उन्हें टेटनेस का टीका दिया गया। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रखंड में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। अभियान को सफल बनाने में सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

 

शराब पीने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष चित्ररंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र में शराब का सेवन कर रहे हैं।

 

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी में थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन निवासी टुनटुन तियर छपरा जिला के दाऊदपुर थाना के अरियाव गांव निवासी बसंत माझी तथा सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी राजेंद्र राम एवं राज किशोर राम शामिल है।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े

ममता को सबसे बड़ा झटका… बागियों की लिस्ट में ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ वाली सयानी घोष भी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर

साइबर थाना, सिवान की बड़ी सफलताः मई माह में 2.30 लाख से अधिक राशि पीड़ितों को कराई गई रिफंड

मुफ्फसिल थानान्तर्गत विशेष छापामारी के क्रम में 62.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!