मांझी की खबरें : माँ दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकला कलश यात्रा

 

मांझी की खबरें : माँ दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकला कलश यात्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के मांझी प्रखंड के नसीरा गांव में नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय माँ दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। जिसमें रंग-बिरंगे परिधान में शामिल होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष युवक-युवतियां व बच्चे कोहड़ा बाजार होते हुए शिव-धाम पिलुई स्थित पोखरा परिसर में पहुंचे। उसके बाद विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पोखरे से जलभरी की।

उसके बाद पंक्तिबद्ध होकर पुनः कोहड़ा बाजार होते हुए नसीरा मंदिर परिसर में पहुंचे। जिसके बाद आगे की विधि प्रारंभ हुई। कलश-यात्रा में बैंड-बाजे के साथ घोड़े भी शामिल थे। आयोजन समिति के भवनेश्वर कुँवर ने बताया कि अनुष्ठान के अंतिम दिन 26 जनवरी को विधिवत माँ दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए तीनों दिन रात्रि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगवाए गए हैं। कलश-यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ आरंभ होने पर नसीरा समेत आस-पास के गांवों का वातावरण भी भक्तिमय बन गया है। अनुष्ठान का आयोजन समस्त ग्रामीणों व क्षेत्र-वासियों के सहयोग से किया गया है।
[

 

पूर्व मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर बेहद ही सहज व सरल इन्सान थे। स्व ठाकुर देश के अग्रणी समाजवादी नेताओं में से एक थे। यह बातें राजद नेता द्वय सुधांशू रंजन एवम जीतेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को माँझी के हरदेव यादव बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। अपने सम्बोधन में नेताओं ने कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में लोग उनकी सादगी को भूलते जा रहे हैं जो देश एवम समाज के लिए घातक है।

इससे पहले नेताद्वय ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। समारोह में गायक सोनू ठाकुर तथा अभिषेक ओझा ने अपनी गीतों से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र ठाकुर ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी ई सौरभ सन्नी प्रखंड राजद अध्यक्ष बिनय यादव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय कांग्रेस नेता संदीप रौशन बसपा नेता लक्ष्मण माँझी रबीन्द्र ठाकुर अशोक यादव प्रभावती देवी राजेश ठाकुर राजू ठाकुर अशोक ठाकुर तथा चंद्रमा यादव आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन रंजन शर्मा ने किया।

यह भी पढ़े

रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान,  ऐप से टिकट बुक करने की तय की गयी दूरी में किया इजाफा

नंबर-1 बना भारत:तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया

Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन

फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्या जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत यूरोप से बेहतर कदम उठा रहा है?

नम आंखों से बरसते रहे दोन के कर्मयोगी के प्रति श्रद्धा के सुमन!

10% वाले अंग्रेजों के दलाल थे-आलोक मेहता

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा आठ लोगों की मौत छोटी-मोटी घटना!

बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शंकराचार्य बनाने की किया अपील

Leave a Reply

error: Content is protected !!