मशरक की खबरें  :  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर मशरक में कार्यक्रम आयोजित  

मशरक की खबरें  :  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर मशरक में कार्यक्रम आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भारतीय जनता पार्टी मशरक प्रखंड इकाई की ओर से गुरुवार को मशरक प्रखंड के यदु मोड़ और भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर डॉक्टर मुखर्जी के आदर्श मार्गों पर चलने की प्रेरणा ली।

प्रखंड के कार्यकर्ताओं में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, राकेश महंथ, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय समेत अन्य लोग मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल थे। माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा की डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया।

डॉ मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। उन्होंने बहुत से गैर कांग्रेसी हिन्दुओं की मदद से कृषक प्रजा पार्टी से मिलकर प्रगतिशील गठबंधन का निर्माण किया। इस सरकार में वे वित्त मंत्री बने। इसी समय वे सांवरकर के राष्ट्रवाद के प्रति आकर्षित हुए और हिन्दू महासभा में सम्मिलित हुए।

इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वही वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

देशहित में अनेक कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। डॉ. मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया। कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत की। तत्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया। डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे।

 

पटना से सिवान जानें के दौरान भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यालय भवन निर्माण प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के महावीर चौंक पर गुरुवार को पटना से सिवान जाने के दौरान बिहार प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष सह भाजपा कार्यालय निर्माण प्रभारी दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत तरैया भाजपा विधायक व बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने किया।

कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल सिवान में बन रहें भाजपा कार्यालय का निरीक्षण करने पटना से मशरक के रास्ते सिवान जा रहे थे।

 

मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा,लालबाबू सिंह, कुंज मेगा मार्ट के पप्पू सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकता मौजूद रहे। सभी ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया।

वही तरैया भाजपा विधायक व बिहार विधानसभा सतारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी  पढ़े

हम अनुगामी उन पावों के, आदर्श लिए जो बड़े चले… बाधाएं जिन्हें डिगा न सकी, जो संघर्षों में डटे रहे !

मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार 

हबीब भोजपुरी वीर सम्मान-2022″ से सम्मानित होंगे चयनित भोजपुरी क्षेत्र वासी : सचिव

राष्ट्रपति पद के एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल नामांकन करेंगी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!