*यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निशान्त कुमार सिंह बने अध्यक्ष*

*यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निशान्त कुमार सिंह बने अध्यक्ष*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / यूपी कालेज के छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया की निशान्त कुमार सिंह ने 1489 वोट पाते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं अंकित कुमार ने उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर शिवम ने जीत हासिल की है, जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
यूपी कालेज में गहमागहमी के बाद दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर 1 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकृत 4588 मतदाताओं में से 56.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिला प्रशासन के सहयोग से मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है और मतगणना के बाद आये परिणाम में निशान्त कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। निशान्त कुमार सिंह को कुल पड़े 2612 मतों में से 1489 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्वेताभ सौरभ सिंह को 1011 मतों से हराया। श्वेताभ को 478 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार को 1096 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करन सिंह को 326 वोटों से हराया। करन को 770 मत मिले।महामंत्री पद पर शिवम् सिंह ने 1142 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास कुमार ठाकुर को 134 मतों से हराया। विकास को 1008 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर 319 मतों के साथ सिद्धार्थ सिंह, वाणिज्य संकाय पद पर 179 मतों के साथ सूरज सिंह निर्वाचीत हुए हैं। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सक्षम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर तेजस्वनी ऋषिवंशी और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकुर त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जीते हुए प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उनके घर तक भेजा गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!