बिहार में अब अंतरराज्यीय जलमार्ग की सुविधा भी प्राप्त होगी।

बिहार में अब अंतरराज्यीय जलमार्ग की सुविधा भी प्राप्त होगी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश कुमार सिंह, सीवान (बिहार)

बिहार में भी अब अंतरराज्यीय जलमार्ग की सुविधा भी प्राप्त होगी। इसका इंतजार लोगों को वर्षों से था।शनिवार को केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनपुर में गंगा तट पर कल्लू घाट पर इसका वर्चुअल शिलान्यास किया।विदित हो कि भारत के अंतर्देशीय प्राधिकरण के माध्यम से राष्ट्रीय जलमार्ग-1, भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग और एनडब्ल्यू -2 पर जलमार्ग के माध्यम से उत्तर पूर्वी क्षेत्र के साथ संपर्क में सुधार के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की हैं। वर्षों पहले इस आशय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को मिला था।जो अब जमीन पर साकार होने की संभावना बनी है।

गायघाट पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गायघाट के बंदरगाह से, भारतीय खाद्य निगम के लगभग 200 मीट्रिक टन खाद्यान्न की एक खेप वाले जहाज को झंडी दिखाकर पांडू (गुवाहाटी) के लिए रवाना किया।
वैसे गाद की समस्या से जूझ रहे गंगा में जल यातायात कितना सफल हो पाएगा।यह आने वाला भविष्य ही बताएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!