बरगद : एक वृक्ष ही नहीं आयुर्वेदिक औषध है.

बरगद : एक वृक्ष ही नहीं आयुर्वेदिक औषध है.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बरगद की महिमा ना केवल इससे हरीतिमा जानिए इसकी गरिमा.

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

स्वस्थ भारत सबल भारत

बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है।
बरगद को अक्षय वट भी कहा जाता है, बरगद का वृक्ष घना एवं फैला हुआ होता है।
बरगद की शाखाओं से जड़े निकलकर हवा में लटकती हैं तथा बढ़ते हुए जमीन के अंदर घुस जाती हैं एंव स्तंभ बन जाती हैं।
बरगद के वृक्ष की शाखाएं और जड़ें एक बड़े हिस्से में एक नए पेड़ के समान लगने लगती हैं।
बरगद की इस विशेषता और लंबे जीवन के कारण इस पेड़ को अनश्वंर माना जाता है।

इसीलिए कहा गया है
बरगद एक लगाइये,पीपल अशोक पाँच।
घरघर नीम लगाइये,यही पुरातन साँच।।
यही पुरातन साँच,- आज सब मान रहे हैं।
भाग जाय प्रदूषण सभी अब जान रहे हैं।।
विश्वताप मिट जाये होय हर जन मन गदगद।
धरती पर त्महादेव हैं- नीम पीपल अशोक बरगद।।

आप को लगेगा अजीब बकवास है किन्तु यह सत्य है.. .

अशोक और पीपल कार्बन डाई ऑक्साइड का 100% एबजार्बर है, बरगद 80% और नीम 75 %

स्त्री और पुरुष दोनों के जीवन में..
बरगद का जादुई और आयुर्वेदिक महत्त्व…!! इसके लाभ…

झुर्रिया
बरगद की ताजी जड़ों के सिरों को काटकर पानी में कुचला जाए और रस को चेहरे पर लेपित किया जाए तो चेहरे से झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

आँखों की जलन
बरगद के दूध की बून्द आँखों में नित्य प्रतिदिन डालने से आँख का जाला ख़त्म हो जाता है।

दस्त
बरगद की 8-10 कोंपलों को दही के साथ खाने से दस्त बंद हो जाते हैं।

मधुमेह
लगभग 20-30 ग्राम बरगद के पेड़ की छाल लेकर जौकूट करें और उसे आधा लीटर पानी के साथ काढ़ा बना लें। जब चौथाई पानी शेष रह जाए तब उसे आग से उतारकर छाने और ठंडा होने पर पीयें। रोजाना 4-5 दिन तक सेवन से मधुमेह रोग कम हो जाता है। इसका प्रयोग सुबह शाम करें।

रक्त प्रदर व खून आना
20 ग्राम बरगद के कोमल पत्तों को 100 से 200 मिलीलीटर पानी में घोटकर रक्तप्रदर वाली स्त्री को सुबह शाम पिलाने से लाभ होता है। स्त्री या पुरुष के पेशाब में खून आता हो तो वह भी बंद हो जाता है।

प्रदर रोग
10 ग्राम बरगद की जटा के अंकुर को 100 मिलीलीटर गाय के दूध में पीसकर और छानकर दिन में 3 बार स्त्री को पिलाने से रक्तप्रदर में लाभ होता है।

3 से 5 ग्राम बरगद की कोपलों का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम खाने से प्रमेह व प्रदर रोग खत्म होता है।

दाँत दर्द
लगभग 10 ग्राम बरगद की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाए और मंजन किया जाए तो दांतों का हिलना, सड़न, बदबू आदि दूर होकर दांत साफ और सफ़ेद होते हैं। प्रतिदिन कम से कम दो बार इस चूर्ण से मंजन करना चाहिए।

मूत्र विषर्जन
पेशाब में जलन होने पर बरगद की जड़ों 10 ग्राम का बारीक चूर्ण, जीरा और इलायची 2-2 ग्राम का बारीक चूर्ण एक साथ गाय के ताजे दूध के साथ मिलाकर लिया जाए तो अति शीघ्र लाभ होता है। यही फार्मूला पेशाब से संबंधित अन्य विकारों में भी लाभकारी होता है।

फटी एड़िया
पैरों की फटी पड़ी एड़ियों पर बरगद का दूध लगाया जाए तो कुछ ही दिनों फटी एड़ियां सामान्य हो जाती हैं और तालु नरम।

Leave a Reply

error: Content is protected !!